अमृतसर मंदिर ग्रेनेड हमले की जांच में NIA की बड़ी कार्रवाई, पिस्तौल और तीन हैंड ग्रेनेड बरामद

अमृतसर के ठाकुरद्वारा सनातन मंदिर पर हुए ग्रेनेड हमले की जांच में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) को बड़ी सफलता मिली है। एजेंसी ने एक पिस्तौल और तीन हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं। बरामदगी से यह साफ हो गया है कि हमला सीमा पार से रची गई एक बड़े आतंकी षड्यंत्र..

अमृतसर मंदिर ग्रेनेड हमले की जांच में NIA की बड़ी कार्रवाई, पिस्तौल और तीन हैंड ग्रेनेड बरामद
12-09-2025 - 07:27 AM
22-04-2026 - 05:53 PM

चंडीगढ़। अमृतसर के ठाकुरद्वारा सनातन मंदिर पर हुए ग्रेनेड हमले की जांच में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) को बड़ी सफलता मिली है। एजेंसी ने एक पिस्तौल और तीन हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं। बरामदगी से यह साफ हो गया है कि हमला सीमा पार से रची गई एक बड़े आतंकी षड्यंत्र का हिस्सा था।

NIA की ओर से जारी बयान में बताया गया कि पिस्तौल आरोपी शरणजीत कुमार से मिली, जबकि पंजाब के बटाला स्थित भामरी गांव से तीन हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए। एजेंसी का कहना है कि विदेशों में बैठे आतंकी गुटों ने पंजाब की शांति और सौहार्द बिगाड़ने के मकसद से यह हथियार शरणजीत तक पहुंचाए थे। बरामद हथियार और विस्फोटक फिलहाल फोरेंसिक और तकनीकी जांच के लिए भेजे गए हैं।

बताया जा रहा है कि NIA ने हाल ही में आरोपी शरणजीत कुमार को बिहार के गया से गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया है कि वह इस साल मार्च में अमृतसर मंदिर पर हुए ग्रेनेड हमले की साजिश में सक्रिय रूप से शामिल था। अब तक की पड़ताल में यूरोप, अमेरिका और कनाडा में बैठे साजिशकर्ताओं की भूमिका भी सामने आई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।