‘जिंदा होने के कोई सबूत नहीं’: इमरान ख़ान की सेहत पर उठे नए सवाल, बेटे-करीबी रिश्तेदारों ने लगाए गंभीर आरोप; सरकार बोली सब ठीक है

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की सेहत और जेल में उनकी स्थिति को लेकर चल रही अफवाहों के बीच उनके बेटे कासिम ख़ान के बयान ने नए सवाल खड़े कर दिए हैं। कासिम ने दावा किया कि उनके पिता को एक “डेथ सेल” में रखा गया है जहां से बाहर की कोई जानकारी नहीं आ..

‘जिंदा होने के कोई सबूत नहीं’: इमरान ख़ान की सेहत पर उठे नए सवाल, बेटे-करीबी रिश्तेदारों ने लगाए गंभीर आरोप; सरकार बोली सब ठीक है
28-11-2025 - 10:49 AM
22-04-2026 - 05:53 PM

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की सेहत और जेल में उनकी स्थिति को लेकर चल रही अफवाहों के बीच उनके बेटे कासिम ख़ान के बयान ने नए सवाल खड़े कर दिए हैं। कासिम ने दावा किया कि उनके पिता को एक “डेथ सेल” में रखा गया है जहां से बाहर की कोई जानकारी नहीं आ रही। उन्होंने कहा कि न फोन कॉल, न मुलाक़ात, न सबूत कि वे ज़िंदा हैं”पिछले छह हफ्तों से किसी भी तरह का संपर्क नहीं हुआ।

कासिम ने आरोप लगाया कि इमरान ख़ान को लंबी अवधि से एकांतवास (solitary confinement) में रखा गया है और परिवार को जेल अधिकारियों ने कोर्ट की अनुमति के बावजूद मिलने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि शहबाज़ शरीफ़ सरकार और उसके “हैंडलर्स” को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ज़िम्मेदार ठहराया जाएगा।
उन्होंने वैश्विक समुदाय से “तत्काल हस्तक्षेप” कर proof of life की मांग करने की अपील की।

बहन नुरीन नियाज़ी बोलीं — पाकिस्तान का ‘सबसे अंधकारमय समय’

इमरान ख़ान की बहन नूरीन नियाज़ी ने भी जेल की परिस्थितियों को लेकर गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने कहा—

  • उन्हें पूरी तरह अकेले रखा गया है। पिछले साल भी तीन हफ्ते आइसोलेशन में रखा गया था, बिजली तक बंद कर दी गई थी।”
  • जेल मैनुअल कहता है कि एकांतवास 4 दिन से ज़्यादा नहीं हो सकता लेकिन यह लगातार हो रहा है।”
  • हम चार हफ्ते से बाहर खड़े हैं, हमें मिलने नहीं दिया जा रहा। यही वजह है कि ऐसी अफवाहें फैल रही हैं।”

नियाज़ी ने कहा कि जेल के बाहर समर्थकों और परिवार के साथ जो व्यवहार किया जा रहा है, वह पाकिस्तान के इतिहास में कभी नहीं देखा गया।

उन्होंने आरोप लगाया..

  • पुलिस को हमें रोकने और कुछ भी करने की छूट दी गई है।”
  • महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों पर भी लाठीचार्ज किया जा रहा है।”
  • ये हालात हिटलर-युग जैसी दमनकारी स्थिति हैं।”

उन्होंने चेतावनी दी कि जनता का ग़ुस्सा बढ़ता जा रहा है और कभी भी बड़ा विस्फोट हो सकता है।

सरकार और PTI नेताओं का दावा — “सब ठीक है, कोई समस्या नहीं”

इन आरोपों के बाद पाकिस्तान सरकार और PTI के वरिष्ठ नेताओं ने इमरान ख़ान की हालत बिगड़ने की अफवाहों को झूठा और आधारहीन” बताया।

प्रधानमंत्री के राजनीतिक मामलों के सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने कहा..

इमरान ख़ान बिल्कुल ठीक हैं, उनके साथ कुछ भी गलत नहीं है।”

Adiala जेल प्रशासन ने भी कहा था कि इमरान ख़ान को कुछ दिनों पहले जेल के भीतर एक अन्य हिस्से में शिफ्ट किया गया है और वे पूर्ण चिकित्सा देखभाल प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने मौत या गंभीर बीमारी की अफवाहों को “बेतुका” बताया।

पार्टी की चिंता बरकरार, मुलाक़ात फिर नाकाम

PTI का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को उनसे मिलने पहुंचा लेकिन जेल अधिकारियों ने फिर अनुमति नहीं दी। कई हफ्तों से वकीलों और परिवार की मुलाकात बंद है, जिसके कारण पार्टी समर्थकों ने जेल के बाहर प्रदर्शन तेज़ किए हैं।

इमरान ख़ान अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं और भ्रष्टाचार मामले में 14 साल की सज़ा काट रहे हैं। उनके ख़िलाफ़ कई अन्य मामले भी लंबित हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।