इमरान खान को सजा देने वाला जज परिवार समेत गया लंदन

<p><em><strong>पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को कुछ दिन पहले ही तोशाखाना मामले में सजा सुनाई गई है और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इमरान को एक निचली अदालत में सजा सुनाई गई है। हाल ही में इमरान को सजा सुनाने वाले जज के बारे में एक बड़ी जानकारी सामने आई है।</strong></em></p>

इमरान खान को सजा देने वाला जज परिवार समेत गया लंदन
10-08-2023 - 08:55 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को कुछ दिन पहले ही तोशाखाना मामले में दोषी करार देते हुए सजा सुनाई गई है। इस मामले में इमरान को 3 साल की जेल और 5 साल चुनाव लड़ने पर बैन की सजा भी मिली हैं। साथ ही इमरान पर 1 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है और अगर इमरान इसका भुगतान नहीं करते तो उनकी जेल की सजा को 6 महीने तक बढ़ाया का सकता है। दोषी करार दिए जाने के बाद ही इमरान को गिरफ्तार भी कर लिया गया था। 
इमरान को इस समय अटक जेल में कैद रखा गया है। इमरान को निचली अदालत ने सजा सुनाई थी और सजा सुनाने के बाद ही ऐसा करने वाला जज भी चर्चा में आ गया। इमरान को सजा सुनाने वाले जज का नाम हुमायूं दिलावर है। हाल ही में हुमायूं के बारे में एक बड़ी जानकारी सामने आई है। इमरान को सजा सुनाने के बाद हुमायूं अपने परिवार के साथ लंदन चला गया है। हाल ही में इस बात की जानकारी सामने आई है।
क्या है लंदन जाने की वजह?
हुमायूं ने लंदन जाने की कोई वजह खुद नहीं बताई है। पर ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इमरान को सजा सुनाने के बाद उनके समर्थकों के गुस्से से बचने के लिए हुमायूं ने लंदन जाने का फैसला लिया और अपने परिवार को भी अपने साथ ले गया। वहीं कुछ लोग इसके पीछे दूसरी वजह बता रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि हुमायूं लंदन की एक यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के सिलसिले में गया है और पढ़ाई लंबी चलने की वजह से अपने परिवार को भी अपने साथ ले गया।
लंदन एयरपोर्ट पर हुआ हुमायूं का विरोध
हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार हुमायूं लंदन पहुंच गया है। पर उसके लंदन आने की खबर पहले ही फैल गई थी और एयरपोर्ट पर इमरान के कुछ समर्थक पहुंच गए। इमरान के समर्थकों ने लंदन एयरपोर्ट पर हुमायूं का विरोध भी किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।