पाक के खिलाफ क्रिकेट खेलने पर हमारी सरकार का रुख स्पष्ट: राजीव शुक्ला

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बुधवार को लाहौर में कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट की बहाली के लिए भारत सरकार की मंजूरी जरूरी है और इस पर सरकार का रुख स्पष्ट और दो-टूक है।

पाक के खिलाफ क्रिकेट खेलने पर हमारी सरकार का रुख स्पष्ट: राजीव शुक्ला
06-03-2025 - 11:41 AM
22-04-2026 - 05:53 PM

लाहौर। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बुधवार को लाहौर में कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट की बहाली के लिए भारत सरकार की मंजूरी जरूरी है और इस पर सरकार का रुख स्पष्ट और दो-टूक है।

राजीव शुक्ला पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के निमंत्रण पर चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला देखने पहुंचे थे। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय टीम को प्रदर्शन के लिए अनुकूल पिचों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है।

क्या बोले राजीव शुक्ला?

राजीव शुक्ला ने पाकिस्तानी मीडिया से कहा, "जहां तक दोनों देशों के बीच क्रिकेट की बात है, यह बहुत स्पष्ट है कि यह (भारतीय) सरकार का निर्णय है। भारत सरकार जो भी कहेगी, हम उसी के अनुसार आगे बढ़ेंगे।"

उन्होंने पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी की सराहना करते हुए कहा, "पाकिस्तान लंबे समय बाद अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है, यह अच्छी बात है। उन्होंने आयोजन को अच्छी तरह संभाला है।"

तटस्थ स्थान पर खेलने से इंकार

शुक्ला ने माना कि दोनों देशों के प्रशंसक द्विपक्षीय सीरीज की बहाली चाहते हैं, लेकिन उन्होंने तटस्थ स्थान पर खेलने के विचार का समर्थन नहीं किया। उन्होंने कहा, "बीसीसीआई की नीति हमेशा से रही है कि द्विपक्षीय मैच दोनों देशों में एक-दूसरे की जमीन पर होने चाहिए, न कि किसी तीसरे या तटस्थ स्थान पर।"

उन्होंने कहा कि आईसीसी के नियमों के अनुसार, किसी भी द्विपक्षीय सीरीज के लिए सरकार की सहमति आवश्यक होती है। हर देश भारत-पाक मैच की मेजबानी करना चाहता है, लेकिन हम सरकार के निर्णय का पालन करते हैं। सरकार कई पहलुओं पर विचार करने के बाद फैसला लेती है। यह उनका आंतरिक मामला है।

भारतीय टीम पिचों पर निर्भर नहीं

राजीव शुक्ला ने भारतीय टीम के प्रदर्शन को लेकर कहा कि टीम अपनी काबिलियत और रणनीति के दम पर जीतती है, न कि पिचों पर निर्भर होकर। उन्होंने कहा, "आईसीसी स्तर पर यह तय हुआ था कि भारत के मैच दुबई में होंगे और बाकी मैच पाकिस्तान में। यह उचित-अनुचित का सवाल नहीं है। भारतीय टीम पिचों पर निर्भर नहीं करती, बल्कि अपने प्रदर्शन पर ध्यान देती है।"

फाइनल पर चुटीला जवाब

जब पूछा गया कि फाइनल मैच लाहौर में क्यों नहीं हो रहा, तो शुक्ला ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, "इसके लिए ऑस्ट्रेलिया को कल जीतना चाहिए था लेकिन उन्होंने हार मान ली  इसलिए फाइनल दुबई में होगा।"

एशिया कप पर स्थिति

शुक्ला ने कहा कि एशिया कप की योजना पहले की तरह ही लागू होगी। उन्होंने कहा, "मैं एशिया कप के लिए भी यहां आया था। रोजर बिन्नी भी थे और जय शाह पूरी तरह सहयोग कर रहे हैं।"

राजीव शुक्ला के बयान से साफ है कि भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट की बहाली पर अंतिम निर्णय भारत सरकार का ही रहेगा। बीसीसीआई सरकार की सहमति के बिना कोई निर्णय नहीं लेगा। इसके अलावा, उन्होंने पाकिस्तान में हो रही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी को सकारात्मक कदम बताया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।