घोषणा के कुछ ही घंटों बाद जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन
सीजफायर समझौते की घोषणा के बावजूद, पाकिस्तान ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया, जिससे जम्मू के कई इलाकों में गोलाबारी की घटनाएं सामने आयीं। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने भी इस बात पुष्टि प्रेस वार्ता में की..
नयी दिल्ली। सीजफायर समझौते की घोषणा के बावजूद, पाकिस्तान ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया, जिससे जम्मू के कई इलाकों में गोलाबारी की घटनाएं सामने आयीं। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने भी इस बात पुष्टि प्रेस वार्ता में की। उन्होंने कहा, शनिवार शाम को सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए समझौता हुआ था लेकिन पाकिस्तान की ओर से समझौता का उल्लंघन किया जा रहा है। समझौता तोड़ने के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि पाकिस्तान स्थिति को ठीक से समझे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पाकिस्तान ने उल्लंघन जारी रखा तो भारतीय सेना को ठोस और सख्त कदम उठाने के आदेश दे दिये गये हैं।
उल्लेखनीय है कि शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम का ऐलान किया गया था। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया ट्वीट कर कहा था, पाकिस्तान और भारत के मंत्रियों ने जताई सीजफायर पर सहमति जताई है और दोनों देशों में फुल एंड फाइनल सीजफायर लागू हो गया है।
*MEA की प्रेस कॉन्फ्रेंस*
सीजफायर तोड़ने के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार,
समझौता तोड़ने के लिए पाक ने घोर उल्लंघन किया,
सेना को सख्त कदम उठाने के आदेश,
पाकिस्तान हालात की गंभीरता समझे,#MEA #Pakistan #india #ceasefire #delhi pic.twitter.com/08Lld2HR3z — Deepak kumawat (@Danny_deepz) May 10, 2025
इस सीजफायर की घोषणा के चंद घण्टों के बाद ही डीजीएमओ स्तर हुए इस समझौते के उल्लंघन की खबरें आने लगीं। पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिये सरहदी इलाकों में हमले किये गये। यद्यपि शुरुआत में सेना की ओर से पाकिस्तान की ओर से किये जाने वाली धमाकों की खबरों का खण्डन किया गया लेकिन सीमावर्ती इलाकों से ड्रोन हमलों को नकाम करने की खबरें भी आती रहीं।
जानकारी मिली कि बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) ने पाकिस्तान की उकसावेपूर्ण हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दिया। रिपोर्टों के मुताबिक, अरनिया, आरएस पुरा और सांबा सेक्टर के हिस्सों से तेज गोलाबारी और मोर्टार शेलिंग की खबरें मिली, जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई और कई जगहों पर संपत्ति को नुकसान भी पहुंचा है। जैसलमेर के आसमान में धमाकों की आवाज सुनी गयी। एहतियात के तौर पर वहां ब्लैक आउट किया गया। वहां पर सायरन फिर से बजने लगे। बाड़मेर और पोकरण में भी धमाकों की आवाजें सुनी गयीं। नगरोटा आर्मी स्टेशन के पास भी पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की गयी जिसमें भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
इधर चीन सीधे तौर पर पाकिस्तान के समर्थन में आगे आया है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने बयान जारी कर कहा है कि हम पाकिस्तान की संप्रभुता के साथ हैं। हम पाकिस्तान के साथ खड़े हैं।
What's Your Reaction?