पाकिस्तान की झूठी कहानी बेनकाब: फ्रेंच नेवी ने ‘भारतीय राफेल गिराए जाने’ के दावे को बताया पूरी तरह फर्जी

पाकिस्तान की झूठी कहानी बेनकाब: फ्रेंच नेवी ने ‘भारतीय राफेल गिराए जाने’ के दावे को बताया पूरी तरह फर्जी
24-11-2025 - 02:50 PM
22-04-2026 - 05:53 PM

पेरिस। पाकिस्तान की प्रोपेगेंडा मशीनरी को एक करारा झटका लगा है। इस बार भारत ने नहीं, बल्कि फ्रांस की नेवी ने खुलकर पाकिस्तान के झूठ का पर्दाफाश किया है। फ्रेंच नेवी ने पाकिस्तान के टीवी चैनल Geo TV की उस रिपोर्ट को “मिसइन्फॉर्मेशन और डिसइन्फॉर्मेशनकरार दिया, जिसमें दावा किया गया था कि भारतीय राफेल लड़ाकू विमान ऑपरेशन सिंदूर के दौरान “गिरा दिए गए” थे।

फ्रांस की इस कड़ी प्रतिक्रिया के बाद पाकिस्तान का झूठ दुनिया के सामने पूरी तरह बेनकाब हो गया है।

झूठे दावे: फर्जी बयान, गलत नाम, पूरी मनगढ़ंत कहानी

21 नवंबर को Geo TV ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की, जिसमें दावा किया गया कि एक वरिष्ठ फ्रेंच नौसैनिक अधिकारी ने पाकिस्तान की “एयर सुपीरियरिटी” की पुष्टि की है और कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय राफेल विमानों को मार गिराया गया।

लेकिन असलियत यह थी कि..

  • बयान पूरी तरह fabricated था।
  • फ्रांसीसी अधिकारी कैप्टन Yvan Launay का नाम भी गलत लिखकर “Jacques Launay” कर दिया गया।
  • फ्रेंच अधिकारी द्वारा कभी कोई बयान दिया ही नहीं गया था।

यानी पाकिस्तान न सिर्फ बयान गढ़ रहा था बल्कि जिस व्यक्ति को उद्धृत कर रहा था, उसका नाम तक सही नहीं जानता था।

फ्रांसीसी नेवी का कड़ा बयान: “व्यापक मिथ्या और दुष्प्रचार”

फ्रांस की Marine Nationale (नेवी) ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर पाकिस्तान के दावों को फटकार लगाते हुए लिखा, ये बयान कैप्टन लॉने से जोड़ दिए गए जबकि उन्होंने किसी भी प्रकार के प्रकाशन की अनुमति नहीं दी थी। लेख में व्यापक मिथ्या और दुष्प्रचार शामिल है।”

फ्रांस ने स्पष्ट कर दिया कि—

  • भारतीय राफेल गिराए नहीं गए
  • पाकिस्तान की एयरफोर्स ने “बेहतर प्रदर्शन” नहीं किया
  • किसी फ्रेंच अधिकारी ने ऐसा कोई दावा कभी नहीं किया

इन शब्दों के बाद पाकिस्तान का पूरा नैरेटिव जड़ से ध्वस्त हो गया।

Geo TV के झूठ में क्या-क्या था?

पाकिस्तानी मीडिया के फर्जी लेख में कहा गया था कि..

  • 6–7 मई की झड़प में पाकिस्तान ने “बेहतर प्रदर्शन” किया
  • 140 से अधिक फाइटर जेट्स की तैनाती हुई
  • भारत के राफेल विमानों को मार गिराया गया
  • चीन की मदद से पाकिस्तान ने बढ़त बनाई

फ्रांस ने साफ कहा कि ये सभी दावे झूठे हैं।

यह झूठ कितना खतरनाक है?

यह मामला सिर्फ फेक न्यूज का नहीं, बल्कि राज्य प्रायोजित दुष्प्रचार (State-Sponsored Disinformation) का है।
पाकिस्तान ने..

  • अपने नागरिकों को गुमराह करने,
  • अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भ्रमित करने,
  • और भारत की सैन्य प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाने की कोशिश
    के लिए एक पूर्णत: मनगढ़ंत कहानी बनाई।

लेकिन, फ्रांस की सीधी प्रतिक्रिया ने यह स्पष्ट कर दिया कि पाकिस्तान की प्रोपेगेंडा फैक्ट्री बुरी तरह बेनकाब हो चुकी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।