दिल्ली प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन हिंसक, पुलिस पर मिर्ची पाउडर फेंकने के आरोप में 15 गिरफ्तार
राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ रविवार शाम इंडिया गेट पर हुआ विरोध प्रदर्शन अचानक हिंसक हो गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर लाल मिर्च पाउडर फेंककर हमला किया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर..
नयी दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ रविवार शाम इंडिया गेट पर हुआ विरोध प्रदर्शन अचानक हिंसक हो गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर लाल मिर्च पाउडर फेंककर हमला किया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
कैसे भड़का प्रदर्शन?
करीब 50–60 युवा प्रदर्शनकारी दिल्ली की बिगड़ती वायु गुणवत्ता को लेकर सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे और तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे थे। कुछ ही देर में स्थिति बदल गई और प्रदर्शन हिंसक रूप लेता चला गया।
‘अर्बन नक्सल’ नारे, मदवी हिडमा के समर्थन के पोस्टर
प्रदर्शन के दौरान विवाद तब शुरू हुआ जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने मदवी हिडमा के पोस्टर लहराने शुरू किए और स्लोगन लगाए—
- “कितने हिडमा मारोगे”
- “हर घर से निकलेगा हिडमा”
- “अमर रहे हिडमा”
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि हिडमा एक आदिवासी था जो अपने अधिकारों के लिए हथियार उठाने को मजबूर हुआ। उसने कहा, “लोग उसके तरीकों से असहमत हो सकते हैं लेकिन उसके संघर्ष के कारणों को नकार नहीं सकते… ऐसे लोगों पर दमन नहीं होना चाहिए।”
पुलिस का बयान: ‘इंडिया गेट प्रदर्शन स्थल नहीं है’
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की चेतावनी के बावजूद इंडिया गेट की मुख्य सड़क को जाम कर दिया। डीसीपी (नयी दिल्ली) देवेश महला ने बताया कि.. “India Gate is not a designated protest site.”
पुलिस पर मिर्ची पाउडर से हमला
जब पुलिस ने सड़क खाली कराने की कोशिश की तो प्रदर्शन उग्र हो गया। दिल्ली पुलिस के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने चिली पाउडर स्प्रे करने की कोशिश की और पुलिसकर्मियों पर हमला किया।
हालात बिगड़ते देख पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और 15 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया। सभी पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और IPC की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
माओवाद से संभावित कनेक्शन की जांच
दिल्ली पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या यह समूह माओवादी संगठनों या तथाकथित ‘अर्बन नक्सल’ नेटवर्क से जुड़ा हुआ है।
What's Your Reaction?