पाकिस्तान का दोस्त तुर्की नेपाल को इस्लामी राष्ट्र बनाने की साज़िश कर रहा है? नेपाल के हिंदू बच्चे अब मजबूर होकर...
भारत के पड़ोसी नेपाल से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहाँ विदेशी फंडिंग से चल रहे कई संस्थानों पर आरोप लगे हैं कि वे धार्मिक परिवर्तन (धर्मांतरण) की गतिविधियों में शामिल हैं। नेपाली मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नेपाल के कई शहरों में ऐसे विदेशी फंड से चलने वाले संगठनों पर छापेमारी की जा रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कपिलवस्तु, रौतहट, बैंके और दांग जैसे ज़िलों के गरीब और अनाथ हिंदू बच्चों को सरकारी पाठ्यक्रम की बजाय इस्लामी ग्रंथ पढ़ाए जा रहे..
काठमांडू। भारत के पड़ोसी नेपाल से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहाँ विदेशी फंडिंग से चल रहे कई संस्थानों पर आरोप लगे हैं कि वे धार्मिक परिवर्तन (धर्मांतरण) की गतिविधियों में शामिल हैं। नेपाली मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नेपाल के कई शहरों में ऐसे विदेशी फंड से चलने वाले संगठनों पर छापेमारी की जा रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कपिलवस्तु, रौतहट, बैंके और दांग जैसे ज़िलों के गरीब और अनाथ हिंदू बच्चों को सरकारी पाठ्यक्रम की बजाय इस्लामी ग्रंथ पढ़ाए जा रहे थे। ये सब हिमालय एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी नामक NGO से जुड़े हॉस्टलों में हो रहा था।
क्यों फैला रहा है तुर्की नेपाल में इस्लाम?
स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार जांच में खुलासा हुआ है कि हिमालय एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी NGO को हर साल लगभग 2.5 करोड़ नेपाली रुपये की फंडिंग मिल रही थी, जिसमें तुर्की स्थित साहा इंटरनेशनल की रकम भी शामिल थी। यही नहीं, इंडोनेशिया से आए इस्लामी शिक्षक पर्यटक वीज़ा पर नेपाल पहुंचे और यहाँ धार्मिक गतिविधियों में शामिल हो गए। यह सीधे तौर पर नेपाल के आप्रवासन कानून का उल्लंघन है। इन गतिविधियों के ज़रिये गरीब हिंदू बच्चों को इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर किया जा रहा था।
क्यों खतरे में है नेपाल की राष्ट्रीय सुरक्षा?
नेपाल के अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की बढ़ती धार्मिक गतिविधियाँ न केवल बच्चों की शिक्षा को नुकसान पहुँचा रही हैं, बल्कि देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा बन सकती हैं। अधिकारियों ने स्वीकार किया कि ऐसे काम कानून का उल्लंघन हैं और इससे देश की सुरक्षा व बच्चों का भविष्य दोनों प्रभावित हो सकते हैं।
बड़ी बातें (Story Highlights):
- नेपाल में विदेशी फंडिंग वाले संस्थानों पर धर्मांतरण के आरोप।
- गरीब और अनाथ हिंदू बच्चों को जबरन कुरान पढ़ाई जा रही है।
- नेपाल सरकार विदेशी फंडिंग पर कड़े नियम लागू करने की तैयारी कर रही है।
- भारत को भी नेपाल की इन गतिविधियों पर नज़र रखनी होगी, क्योंकि यह भारत की आंतरिक सुरक्षा से भी जुड़ा मुद्दा हो सकता है।
क्या तुर्की भारत में भी इस्लाम फैला रहा है?
रिपोर्ट्स के अनुसार इस फंडिंग नेटवर्क का सीधा संबंध तुर्की की नीतियों से है, जहाँ राष्ट्रपति एर्दोगान के नेतृत्व में संस्थाएँ विदेशों में इस्लामी शिक्षा को बढ़ावा दे रही हैं। इसमें भारत, नेपाल और श्रीलंका जैसे देश शामिल हैं। इन खुलासों के बाद नेपाल सरकार ने विदेशी फंडिंग और NGO पर सख़्त नियम लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि ऐसी साज़िशों पर रोक लगाई जा सके।
What's Your Reaction?