सीबीआई ने ऑपरेशन चक्र-V के तहत 42 स्थानों पर छापेमारी की, पांच गिरफ्तार

साइबर अपराध और डिजिटल अरेस्ट जैसे मामलों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्र-5 के तहत केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने टेलीकॉम ऑपरेटरों के विभिन्न प्वाइंट ऑफ सेल एजेंट्स (PoS एजेंट्स) के ठिकानों पर कई जगहों पर छापेमारी की..

सीबीआई ने ऑपरेशन चक्र-V के तहत 42 स्थानों पर छापेमारी की, पांच गिरफ्तार
11-05-2025 - 09:57 AM
22-04-2026 - 05:53 PM

नयी दिल्ली। साइबर अपराध और डिजिटल अरेस्ट जैसे मामलों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्र-5 के तहत केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने टेलीकॉम ऑपरेटरों के विभिन्न प्वाइंट ऑफ सेल एजेंट्स  (PoS एजेंट्स) के ठिकानों पर कई जगहों पर छापेमारी की है। सीबीआई द्वारा जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।

सीबीआई ने कहा कि ये एजेंट कथित रूप से साइबर अपराधियों और टेलीकॉम सेवा प्रदाताओं के अज्ञात अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर सिम कार्ड जारी कर रहे थे, जो बाद में डिजिटल अरेस्ट, प्रतिरूपण (इम्पर्सोनेशन), फर्जी विज्ञापन, निवेश धोखाधड़ी, यूपीआई फ्रॉड आदि अवैध गतिविधियों में इस्तेमाल किए जा रहे थे।

टेलीकॉम ऑपरेटरों के PoS एजेंट्स द्वारा अवैध सिम कार्ड की बिक्री और उनके दुरुपयोग को रोकने के लिए सीबीआई ने आठ राज्योंअसम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु — में फैले 38 प्वाइंट ऑफ सेल एजेंट्स के ठिकानों पर छापेमारी की।

इस कार्रवाई के दौरान सीबीआई ने कई आपत्तिजनक दस्तावेज और वस्तुएं जब्त कीं, जिनमें शामिल हैं:

  • मोबाइल फोन
  • इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
  • केवाईसी दस्तावेजों की प्रतियां
  • संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान, जिनमें बिचौलिए भी शामिल हैं, जो अवैध सिम कार्ड के वितरण से जुड़े थे
  • अपराध से अर्जित चल संपत्ति

इस मामले में चार राज्यों से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो केवाईसी नियमों का उल्लंघन कर साजिश के तहत अवैध रूप से सिम कार्ड बेचने में शामिल थे।

यह कार्रवाई भारत सरकार की साइबर अपराध के खिलाफ सख्ती से निपटने और इस तरह के अपराधों के पीछे मौजूद पूरे ढांचे को ध्वस्त करने की प्रतिबद्धता का हिस्सा है। इस मामले में जांच अब भी जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।