महाभारत में ‘कर्ण’ की भूमिका निभाने वाले अभिनेता पंकज धीर का निधन, कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद कहा अलविदा
टीवी के वरिष्ठ अभिनेता पंकज धीर का निधन हो गया है। वे बी.आर. चोपड़ा के प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक ‘महाभारत’ में कर्ण की भूमिका के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते थे। पंकज धीर ने कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद 15 अक्टूबर 2025 को अंतिम सांस..
मुंबई।
टीवी के वरिष्ठ अभिनेता पंकज धीर का निधन हो गया है। वे बी.आर. चोपड़ा के प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक ‘महाभारत’ में कर्ण की भूमिका के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते थे। पंकज धीर ने कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद 15 अक्टूबर 2025 को अंतिम सांस ली।
CINTAA (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन) के सदस्य अमित बहल ने उनके निधन की पुष्टि की।
CINTAA द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, “गहरे दुख और शोक के साथ हम आपको सूचित करते हैं कि हमारे ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन और CINTAA के पूर्व मानद महासचिव श्री पंकज धीर जी का 15 अक्टूबर 2025 को निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4:30 बजे, पवन हंस, विले पार्ले (पश्चिम), मुंबई के पास किया जाएगा।”
पंकज धीर अपने पीछे अपने पुत्र अभिनेता निकितिन धीर को छोड़ गए हैं।
What's Your Reaction?