क्यों पुलिस थाने का चक्कर लगाना पड़ा मशहूर डांसर सपना चौधरी को...?वो भी अपने भाई और माँ के साथ...
<p>Sapna Choudhary : सपना चौधरी और विवादों का चोली दमन का साथ लगता है। सपन चौधरी आये दिन कभी अपने डांस को लेकर सुर्ख़ियों में रहती हैं ,तो कभी कपड़ों को। वहीं, इन दिनों डांसर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल पलवल निवासी सपना चौधरी की भाभी ने अपने पति यानि सपना के भाई, माँ और सपना पर घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न जैसे गंभीर शिकायत दर्ज कराई है, इसके चलते सपना चौधरी अपने भाई और मां के साथ 18 फरवरी को पलवल थाने में पेश हुईं। </p>
हरियाणा की मशहूर डांसर और ‘बिग बॉस’ फेम सपना चौधरी एक बार फिर कोर्ट-कचहरी के चक्कर में पड़ गई हैं। बीते दिनों सपना चौधरी की भाभी ने डांसर और उनके परिवार पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का केस दर्ज करवाया था, जिस सिलसिले में अब कोर्ट में सुनवाई जारी है।
दिया था भारी भरकम दहेज़, सपना की भाभी का दावा
सपना चौधरी की भाभी ने पति करण, सास नीलम और ननद पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में जबरन क्रेटा कार मांगने और न दे पाने की सूरत में पति द्वारा यौन शोषण का भी आरोप लगाया गया है। पलवल निवासी सपना चौधरी की भाभी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी शादी 2018 में दिल्ली के नजफगढ़ निवासी करण से हुई थी। पीड़िता ने कहा, उनकी शादी के समय, उसके परिवार ने भारी मात्रा में सोना दिया था और दिल्ली के एक होटल में शादी का आयोजन भी किया था, जिसकी कीमत उस समय लगभग 42 लाख रुपये थी.
सपना की भाभी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप
पीड़िता का आरोप है कि उसे कई बार दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया और मारपीट की गई। चौधरी की भाभी ने कहा कि जब उन्होंने अपनी बेटी को जन्म दिया तो उनके परिवार ने 3 लाख रुपये, चांदी और नए कपड़े दिए लेकिन सपना का परिवार कार की डिमांड करता रहा। सपना की भाभी ने अपनी शिकायत में कहा, जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई, तो उन्होंने मुझे को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और पिछले साल मई में सपना के भाई और मेरे पति करण ने मुझे नशे की हालत में पीटा और मेरा यौन उत्पीड़न किया।
गौरतलब है कि ये पहली बार नहीं जब सपना किसी विवाद में फंसी हैं, इससे पहले भी वो कोर्ट के चक्कर लगा चुकी हैं।
What's Your Reaction?