उस' दुर्घटना के बाद ज़िंदगी बदल गयी ; 80  के दशक की इस हीरोइन की लोकप्रियता के शिखर पर हुआ हादसा

<p>हर दिन अनगिनत कलाकार इंडस्ट्री में स्टार बनने का सपना लेकर बॉलीवुड की ओर रुख करते हैं। इनमें से कुछ कलाकारों का सपना सच हो गया। कुछ अधूरे रह जाते हैं। इसके कुछ अपवाद यह हैं कि कुछ अभिनेताओं को प्रसिद्धि और लोकप्रियता मिलती है&nbsp;लेकिन किसी कारण से यह&nbsp;लंबे समय तक नहीं रहती&nbsp;है। अभिनेत्री तल्लुरी रामेश्वरी उन अभिनेत्रियों में से एक हैं। बहुत से लोग अब नाम बहुत ज्यादा नहीं जानते होंगे&nbsp;लेकिन वे&nbsp;कभी बॉलीवुड की बेहद लोकप्रिय अभिनेत्री थीं।&nbsp;</p>

उस' दुर्घटना के बाद ज़िंदगी बदल गयी ; 80  के दशक की इस हीरोइन की लोकप्रियता के शिखर पर हुआ हादसा
14-12-2022 - 06:47 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

इस फिल्म ने रामेश्वरी को रातों रात बना दिया था सुपरस्टार  
रामेश्वरी 80 के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। सांवले रंग के बावजूद रामेश्वरी ने अपने अभिनय से सिनेमा की दुनिया में अपना नाम बनाया। फिल्म 'दुल्हन वही जो पिया मन भाये' से वे रातोंरात स्टार बन गई थीं। इस फिल्म के बाद उन्हें कई बड़े निर्माताओं से ऑफर मिलने लगे थे। रामेश्वरी ने एक फिल्म में भूमिका निभाकर भारी लोकप्रियता हासिल की थी। बड़े-बड़े प्रोड्यूसर उन्हें अपनी फिल्म में लेना चाहते थे। एक फिल्म करके ही एक्ट्रेस हर जगह छा चुकी थीं. लोग उनके सांवले रंग और तीखे नैन नक्श के दीवाने हो चुके थे। 
फिल्म 'दुल्हन वही जो पिया मन भाये' के बाद रामेश्वरी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने मान अभिमान और अग्निपरीक्षा जैसी फिल्मों में बेहतरीन काम किया। इसके अलावा उन्हें जीतेन्द्र और रीना रॉय के साथ  फिल्म 'आशा' के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने अपने दमदार अभिनय कौशल के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता। उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपनी छाप छोड़ने के बाद तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखाऔर वहां भी सफल हुईं 

एक हादसा...और बदल गयी ज़िंदगी 
तल्लुरी रामेश्वरी बहुत कम समय में सुपरस्टार बन गई थीं। उनकी खूबसूरती और एक्टिंग की हर तरफ चर्चा होती थी। सभी को उम्मीद थी कि सफलता का यह ग्राफ ऐसे ही चढ़ता रहेगा। लेकिन, वास्तव में ऐसा नहीं हुआ। अपनी सफलता के शिखर पर रामेश्वरी के जीवन ने बहुत बुरा मोड़ ले लिया। वे घोड़े से गिर गयीं और बेहद खूबसूरत आँखों वाली इस अभिनेत्री की एक आँख को काफी नुकसान पहुंचा। डॉक्टरों ने घटना के बाद उन्हें सर्जरी कराने की सलाह दी थी और कहा था इसके लिए उन्हें नौ महीने तक इंतजार करना होगा। रामेश्वरी सर्जरी के लिए न्यूयॉर्क गई थीं। लेकिन, इसके बाद उनकी जिंदगी बदल गई। उस दौरान कई बॉलीवुड फिल्मों में उनकी जगह अन्य अभिनेत्रियों ने ले ली। उनकी जगह लेने वाली कई अभिनेत्रियों के बारे में कहा जाता है कि वे सफल भी हुईं। उन्हें उनकी फिल्मो से रिप्लेस कर दिया जा चुका था। 

फिल्मो से किनारा कर बनी बिजनेस वुमन
अपने करियर में इन उतार-चढ़ाव के बीच रामेश्वरी ने अपने सहपाठी और पंजाबी अभिनेता-निर्माता दीपक सेठ से शादी की। दीपक और रामेश्वरी के दो बच्चे हैं। अब रामेश्वरी एक बिजनेसवुमन बन चुकी है। दीपक सेठ से शादी के बाद लोग उन्हें रामेश्वरी सेठ के नाम से भी जानते हैं.वे सिर्फ एक्ट्रेस नहीं रहीं बल्कि रामेश्वरी सेठ स्किन केयर स्टार्ट-अप बिजनेस  को संभाल रही हैं। 

अब भी एक्टिव हैं रामेश्वरी 

तल्लूरी रामेश्वरी बंटी और बबली, फालतू जैसी फिल्मों में दिख चुकी हैं | इसके अलावा उन्होंने कुछ टीवी शोज में भी काम किया है | तल्लूरी रामेश्वरी सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं, जहां वो अपनी रोजाना की एक्टिविटी शेयर करती रहती हैं | रामेश्वरी की जिंदगी यही बड़ी सीख देती है कि जिंदगी कैसे भी रंग दिखाए, बस , बस हिम्मत मत हारो. रास्ते अपने आप बनते चले जाएंगे | 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।