जयपुर बैडमिंटनः ओएन दीक्षित चैंपियनशिप में राशि सिंघल बनी चैंपियन, पद्मजा 2 वर्ग के फाइनल में.. मुदित पांडे ने लुड़काई प्रथम वरीयता
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर चल रहे श्री ओएन दीक्षित जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में गुरुवार को अंडर 13 बॉयज के मुकाबले में मुदित पांडे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली वरीयता के अनिस चाहर को आसान गमों में 21-8, 21-10 से परास्त कर सेमीफाइनल में
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर चल रहे श्री ओएन दीक्षित जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में गुरुवार को अंडर 13 बॉयज के मुकाबले में मुदित पांडे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली वरीयता के अनिस चाहर को आसान गमों में 21-8, 21-10 से परास्त कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। यही नहीं, उन्होंने प्रणब मूलचंदानी को 21-13, 21-7 से हरा फाइनल में प्रवेश भी कर लिया। दूसरे सेमीफाइनल में वेदहै जैन ने नैतिक बंसल को 21- 10, 21 -12 से परास्त कर फाइनल में जगह बनाई।
गुरुवार को ही खेले गए अंडर-11 गर्ल्स फाइनल में राशि सिंघल ने दो आसान गेम में रूहानी यादव को 21 -5 21- 7 से हराकर अंडर-11 गर्ल्स का खिताब जीता। बॉयज अंडर-11 में सेमीफाइनल में नैतिक बंसल ने हीमाक्ष को 21-13 21 -14 से हराया तो दूसरे सेमीफाइनल में लक्षित रेवार ने शिव चौहान को 21 -12 ,21- 17 से परास्त किया। वहीं पदमजा सिंह अपना पुराना शानदार प्रदर्शन दोहराते हुए अंडर-13 व अंडर-17 के फाइनल में प्रवेश किया। अंडर-13 के सेमीफाइनल में पदमजा ने मोहिका कौशल को 21-9 ,21-3 तथा अंडर-17 की सेमीफाइनल में वर्षा सिंह को 21 -10, 21- 14 से हरा दोनों वर्ग के फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में आराध्या बिश्नोई ने हनिका को 21-17 ,21-17 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अंडर-17 सेमीफाइनल में अद्विका शर्मा ने पर्ल पारीक को लगभग 45 मिनट चले एक कड़े संघर्ष में 28- 26, 21 -17 से परास्त किया।
लड़कों के अंडर-15 में तपेश्वर पूनिया, जिज्ञासु, मानविक भारद्वाज व निखिल नाथ सेमीफाइनल में पहुंचे। वहीं अंडर-15 गर्ल्स सेमीफाइनल में पद्मजा, ओजस्विता, आराध्या शर्मा, आराध्या ढींगरा ने सेमी फाइनल मे प्रवेश किया। बॉयज अंडर-17 के सेमीफाइनल में भव्य अग्रवाल ,रूद्र देवन्दा सत्यम गुर्जर व अक्षत शेखावत ने प्रवेश किया। आयोजन सचिव अतुल गुप्ता के अनुसार शुक्रवार को अंडर-11 व अंडर-13 बॉयज का फाइनल तथा अंडर13-17 गर्ल्स का फाइनल खेला जाएगा। शेष सभी एकल मैच शुक्रवार को ही खेले जाएंगे। अतुल गुप्ता के अनुसार दोपहर 11:00 बजे से डबल्स व मिक्स डबल्स के मैच शुरू हो जाएंगे तथा शाम 5:00 बजे से वेटरन के मैच खेले जाएंगे।
What's Your Reaction?