ब्राजील  के महान खिलाड़ी फुटबॉलर पेले हुए अस्पताल में भर्ती, ट्यूमर का कराएंगे इलाज 

<p><em><strong>ब्राजील के महान फुटबॉल खिलाड़ी पेले को &lsquo;ट्यूमर&rsquo; के उपचार की जरुरतों के लिए पाउलो के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है । बयासी&nbsp; साल के पेले के फैंस के लिए राहत की बात है कि फिलहाल किसी तरह की इमरजेंसी नहीं है।</strong></em></p>

ब्राजील  के महान खिलाड़ी फुटबॉलर पेले हुए अस्पताल में भर्ती, ट्यूमर का कराएंगे इलाज 
01-12-2022 - 11:53 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

पेले की बेटी ने बुधवार को यह जानकारी दी । पेले की बेटी केली नैसिमेंटो ने कहा कि उनके 82 वर्षीय पिता के स्वास्थ्य के संबंध में कोई आपात स्थिति नहीं है।अमेरिका में रहने वाली नैसिमेंटो ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में यह टिप्पणी की|

लोगो के प्यार का करते हैं आदर : नैसिमेंटो
लोकल मीडिया के मुताबिक पेले को सूजन, दिल की समस्या और मानसिक समस्या के कारण अस्पताल लाना पड़ा है।
पेले की बेटी केली नैसिमेंटो ने लिखा कि मेरे पिता के स्वास्थ्य को लेकर मीडिया में काफी चिंता जताई गई। हम वास्तव में इस प्यार की सराहना करते है । एक वेबसाइट ने पहले पहले बताया था कि 3 बार के विश्व कप चैम्पियन को ‘सामान्य सूजन’ के कारण अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल ले जाया गया था |पेले और अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल के प्रवक्ता ने इस पर जवाब नहीं दिया।

पिछले साल कोलोन ट्यूमर का हुआ था इलाज

पेले के ‘कोलोन ट्यूमर’ का सितंबर 2021 में इलाज किया गया था।अस्पताल ने उनके ट्यूमर को हटाने के बाद तक कहा था कि वे ‘कीमोथेरेपी’ शुरू करेंगे। गौरतलब है कि पेले अगस्त से साओ पाउलो के अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल में इलाज करा रहे थे, जब रेगुलर टेस्ट के दौरान एक संदिग्ध ट्यूमर का पता चला था। अस्पताल ने अपने बयान में “कैंसर” शब्द का इस्तेमाल नहीं किया और पेले की कीमोथेरेपी के बारे में कोई और जानकारी नहीं दिया लेकिन उपचार आमतौर पर कैंसर रोगियों में उपयोग किया जाता है। उनकी बायोप्सी के नतीजे सार्वजनिक नहीं किए गए।

बता दें कि वर्ष 1958, 1962 और 1970 में ब्राजील को विश्व कप जीतने में पेले ने अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने राष्ट्रीय टीम के लिए 92 मैचों में 77 गोल किए है। वे ब्राजील के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।