ओके..टाटा..गुडबाय.. AAP ने INDI गठबंधन से नाता तोड़ते हुए कहा, ‘बीजेपी और कांग्रेस के बीच है असली गठबंधन ’

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) ने मंगलवार को कांग्रेस पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ “गुप्त और भ्रष्ट समझौते” का आरोप लगाते हुए INDI गठबंधन से औपचारिक रूप से अलग होने की घोषणा कर दी..

ओके..टाटा..गुडबाय.. AAP ने INDI गठबंधन से नाता तोड़ते हुए कहा, ‘बीजेपी और कांग्रेस के बीच  है असली गठबंधन ’
04-06-2025 - 08:19 AM

नयी दिल्ली। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) ने मंगलवार को कांग्रेस पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ “गुप्त और भ्रष्ट समझौते” का आरोप लगाते हुए INDI गठबंधन से औपचारिक रूप से अलग होने की घोषणा कर दी। पार्टी ने कहा कि यह विपक्षी गठबंधन केवल 2024 लोकसभा चुनाव के लिए ही बना था।

AAP का यह बयान तब आया जब कांग्रेस समेत 16 विपक्षी दलों ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पहलगाम आतंकी हमले के बाद की घटनाओं को लेकर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की। हालांकि, AAP ने यह मांग अलग से की।

AAP का आरोप: पर्दे के पीछे बीजेपी-कांग्रेस की साठगांठ

AAP के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग धांडा ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, असल गठबंधन तो बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। राहुल गांधी वही बोलते हैं जिससे मोदी को राजनीतिक लाभ हो। बदले में मोदी गांधी परिवार को जेल जाने से बचाते हैं। दोनों को न तो स्कूल, अस्पताल, बिजली और पानी जैसे मुद्दों से कोई लेना-देना है, और न ही देश की जनता की परवाह।”

धांडा ने कहा कि भारतीय राजनीति की सफाई के लिए इस तरह की "पर्दे के पीछे की मिलीभगत" को खत्म करना जरूरी है।

राहुल गांधी और मोदी मंच पर तो विरोधी लगते हैं, लेकिन हकीकत में ये एक-दूसरे के राजनीतिक अस्तित्व के गारंटर बन चुके हैं। कांग्रेस की कमजोर राजनीति से बीजेपी को ताकत मिलती है, और बीजेपी के शासन में कांग्रेस के भ्रष्टाचार को ढकने में मदद मिलती है।”

AAP ने विपक्ष को दिए समर्थन को बताया "पूरा किया गया योगदान"

AAP ने दावा किया कि उसने विपक्षी दलों को 240 सीटें दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बयान में कहा गया कि यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है,”

लेकिन, अब पार्टी ने स्पष्ट किया कि वह सभी आगामी विधानसभा चुनावों में अपने बलबूते पर लड़ेगी। TOI को दिए इंटरव्यू में अनुराग धांडा ने कहा, हम इस साल के अंत में बिहार में होने वाले विधानसभा चुनावों में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।”

उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के सांसद मुद्दों के आधार पर विपक्ष का समर्थन करेंगे, "जो भी देशहित में होगा।"

AAP और कांग्रेस के संबंध पहले से ही तनावपूर्ण

हालांकि AAP और कांग्रेस ने दिल्ली, गुजरात और हरियाणा में लोकसभा चुनावों में गठबंधन किया था, लेकिन पंजाब में दोनों पार्टियां आमने-सामने थीं। पिछले साल हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बनी और दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ा।

इस साल की शुरुआत में दिल्ली विधानसभा उपचुनावों में भी दोनों पार्टियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, जिससे विपक्षी गठबंधन की एकता पर पहले से ही सवाल उठने लगे थे।

इस घटनाक्रम से न केवल INDI गठबंधन को गहरा झटका लगा है बल्कि 2024 के बाद के विपक्षी समीकरण भी एक बार फिर से पुनः मंथन की स्थिति में आ गए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।