शिखर धवन फरवरी में गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ रचाएंगे शादी, तैयारियां शुरू

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार बल्लेबाज शिखर धवन फरवरी महीने में अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी से जुड़े समारोह फरवरी के तीसरे सप्ताह से शुरू होंगे, जिसमें कई क्रिकेटर और बॉलीवुड हस्तियों के शामिल होने की संभावना..

शिखर धवन फरवरी में गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ रचाएंगे शादी, तैयारियां शुरू
06-01-2026 - 10:57 AM
22-04-2026 - 05:53 PM

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार बल्लेबाज शिखर धवन फरवरी महीने में अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी से जुड़े समारोह फरवरी के तीसरे सप्ताह से शुरू होंगे, जिसमें कई क्रिकेटर और बॉलीवुड हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, “यह दोनों के लिए एक नयी शुरुआत है और वे इसे खुशी और कृतज्ञता के साथ देख रहे हैं।” बताया जा रहा है कि शिखर धवन खुद भी शादी की तैयारियों में सक्रिय रूप से शामिल हैं।

शिखर धवन आयरलैंड की नागरिक सोफी शाइन को डेट कर रहे हैं। यह जोड़ी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान स्टैंड्स में साथ नजर आई थी। दोनों की मुलाकात कुछ साल पहले दुबई में हुई थी और वे पिछले एक साल से साथ रह रहे हैं। इससे पहले, शिखर धवन की शादी आयशा मुखर्जी से हुई थी, जो वर्ष 2023 में समाप्त हो गई। धवन और आयशा का 11 वर्षीय बेटा जोरावर धवन है।

इसी बीच, शिखर धवन ने हाल ही में विराट कोहली की जमकर तारीफ की। ‘बैकस्टेज विद बोरिया’ कार्यक्रम में पत्रकार बोरिया मजूमदार से बातचीत में धवन ने कहा, कोहली रन बनाने के लिए हमेशा भूखे रहते हैं। उन्होंने मेरे नेतृत्व में रणजी ट्रॉफी खेली थी और 16-17 साल की उम्र में ही उन्हें अपने खेल को लेकर पूरी स्पष्टता थी। अपने पिता के निधन के दिन भी उन्होंने बल्लेबाजी की थी, जो उनके मजबूत चरित्र को दर्शाता है। उसी दिन से उनकी अनुशासन और तीव्रता और बढ़ गई।”

क्रिकेट करियर की बात करें तो शिखर धवन ने भारत के लिए 167 एकदिवसीय मैच खेले, जिसमें उन्होंने 44.11 की औसत और 91.35 की स्ट्राइक रेट से 6,793 रन बनाए। इस दौरान उनके नाम 17 शतक और 39 अर्धशतक दर्ज हैं।

टेस्ट क्रिकेट में धवन ने 34 मैचों में 40.61 की औसत से 2,315 रन बनाए, जिसमें 7 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने 68 मैचों में 27.92 की औसत और 126.36 की स्ट्राइक रेट से 1,759 रन बनाए, जिसमें 11 अर्धशतक शामिल हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।