जेएलएन स्टेडियम में आवारा कुत्तों का आतंक, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जापान व केन्या के कोच पर हमला
राजधानी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (JLN Stadium) में शुक्रवार को बड़ा हादसा टल गया, जब एक आवारा कुत्ते ने जापान की कोच मेइको ओकुमात्सु और केन्या के कोच डेनिस मरागिया को काट लिया। दोनों कोच अभ्यास ट्रैक पर अपने एथलीटों के साथ मौजूद..
नयी दिल्ली। राजधानी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (JLN Stadium) में शुक्रवार को बड़ा हादसा टल गया, जब एक आवारा कुत्ते ने जापान की कोच मेइको ओकुमात्सु और केन्या के कोच डेनिस मरागिया को काट लिया। दोनों कोच अभ्यास ट्रैक पर अपने एथलीटों के साथ मौजूद थे। यह घटना वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान हुई।
तत्काल इलाज और अस्पताल में भर्ती
- घटना के बाद दोनों कोचों को तुरंत स्टेडियम स्थित मेडिकल रूम में प्राथमिक उपचार दिया गया।
- इसके बाद उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां आगे का इलाज हुआ।
- उपचार के बाद दोनों को उनके-अपने होटलों में वापस भेज दिया गया।
आयोजन समिति का बयान
पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप आयोजन समिति ने बयान जारी करते हुए कहा..
- 21 अगस्त 2025 को ही एमसीडी (MCD) को स्टेडियम से आवारा कुत्तों को हटाने का औपचारिक अनुरोध किया गया था।
- एमसीडी ने चैंपियनशिप शुरू होने से पहले ही स्टेडियम परिसर खाली कर दिया था और डॉग कैचिंग वाहन दिन-रात स्टेडियम पर तैनात किए गए थे।
- बावजूद इसके, लोगों द्वारा स्टेडियम के पास कुत्तों को खिलाने के चलते वे फिर से परिसर में घुस आए और यह घटना घटी।
सुप्रीम कोर्ट की पाबंदियाँ और विवाद
- हाल के दिनों में दिल्ली में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या को लेकर बहस तेज हुई है।
- सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में अपना पुराना आदेश संशोधित करते हुए कहा कि सभी आवारा कुत्तों को शेल्टर में ले जाने के बजाय टीकाकरण और नसबंदी के बाद दोबारा छोड़ा जाए।
- कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि रेबीज या आक्रामक प्रवृत्ति वाले कुत्तों को इम्यूनाइज कर शेल्टर में ही रखा जाएगा।
- साथ ही, सार्वजनिक स्थानों पर कुत्तों को खाना खिलाने पर रोक लगाई गई है।
What's Your Reaction?