चक्रवात ‘शक्ति’ से सावधान महाराष्ट्र: भारी बारिश और बाढ़ का अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि चक्रवात ‘शक्ति’ महाराष्ट्र के कई हिस्सों को प्रभावित कर सकता है। विभाग के अनुसार, 3 अक्टूबर से बना मध्यम से उच्च स्तर चक्रवाती प्रभाव से 7 अक्टूबर तक रहने वाला है..

चक्रवात ‘शक्ति’ से सावधान महाराष्ट्र: भारी बारिश और बाढ़ का अलर्ट जारी
05-10-2025 - 07:59 AM

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि चक्रवात ‘शक्ति’ महाराष्ट्र के कई हिस्सों को प्रभावित कर सकता है। विभाग के अनुसार, 3 अक्टूबर से बना मध्यम से उच्च स्तर चक्रवाती प्रभाव से 7 अक्टूबर तक रहने वाला है।

मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में खराब मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर महाराष्ट्र तट पर 5 अक्टूबर तक 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएँ चल सकती हैं, जिनकी गति 65 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है।

मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है क्योंकि इस अवधि में समुद्र में बहुत ऊँची लहरें और तेज हवाएँ चलेंगी, जिससे स्थिति बेहद खतरनाक हो सकती है।

विभाग ने यह भी अनुमान जताया है कि राज्य के आंतरिक इलाकों, विशेषकर पूर्वी विदर्भ और मराठवाड़ा में भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। इससे उत्तर कोंकण के निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, क्योंकि वायुमंडल में नमी की अधिकता और बादलों का घना जमाव होगा।

महाराष्ट्र सरकार ने चक्रवात ‘शक्ति’ की चेतावनी को देखते हुए तैयारियाँ तेज करने के निर्देश जारी किए हैं।
मुंबई, ठाणे, रायगढ़, पुणे और रत्नागिरी जिलों को पीला अलर्ट (Yellow Alert)’ पर रखा गया है।

जिला प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि..

  • आपदा प्रबंधन तंत्र सक्रिय किया जाए,
  • तटीय और निचले इलाकों के लोगों के लिए निकासी योजनाएँ तैयार की जाएँ,
  • जनसामान्य को एडवाइजरी जारी की जाए,
  • समुद्र यात्रा पर रोक लगाने की सलाह दी जाए,
  • तथा भारी बारिश के दौरान सुरक्षा उपायों को लागू किया जाए।

खबरों के अनुसार, ‘शक्ति’ अरब सागर में मानसून के बाद का पहला चक्रवाती तूफान होगा। इसकी हवा की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुँच सकती है।

यह चेतावनी ऐसे समय आई है जब महाराष्ट्र में पिछले सप्ताह ही भारी बारिश ने कहर बरपाया था और मुंबई, ठाणे व रायगढ़ को रेड अलर्ट’ पर रखा गया था।

मौसम विभाग (IMD) ने पहले ही कहा था कि अक्टूबर माह में महाराष्ट्र में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है।
IMD के महानिदेशक मृत्तुंजय महापात्रा ने एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में अक्टूबर महीने के वर्षा और तापमान का मासिक पूर्वानुमान जारी करते हुए यह जानकारी दी थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।