भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज़ के लिए उठ गया कप्तानी के नाम का पर्दा..ये होंगे कप्तान और उपकप्तान
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ 20 जून से शुरू होने जा रही है। यह ‘मेन इन ब्लू’ यानी भारतीय टीम के लिए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में ऑस्ट्रेलिया से 3-1 की शर्मनाक हार के बाद पहला बड़ा असाइनमेंट होगा..
नयी दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ 20 जून से शुरू होने जा रही है। यह ‘मेन इन ब्लू’ यानी भारतीय टीम के लिए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में ऑस्ट्रेलिया से 3-1 की शर्मनाक हार के बाद पहला बड़ा असाइनमेंट होगा।
इस बार की टीम में करुण नायर की वापसी हुई है, जो पूरे सात साल बाद भारतीय टीम का हिस्सा बने हैं। वहीं, तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी को फिट न होने के कारण इस लंबे दौरे के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। ऑस्ट्रेलिया दौरे की टीम से हर्षित राणा और सरफराज़ खान को बाहर कर दिया गया है।
मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने टीम की घोषणा के बाद कहा, "पिछले एक साल में हमने शुभमन (गिल) को नेतृत्व के लिए देखा है। हमें उम्मीद है कि वही टीम को आगे ले जाएंगे। यह एक बहुत दबाव वाला काम है, लेकिन वह शानदार खिलाड़ी हैं। हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।"
What's Your Reaction?