भारत के ईशान की शान ऐसी कि उनके बनाये 210 रनों तक भी नहीं पहुंच पाया बांग्लादेश, तीसरा एक दिवसीय मुकाबला 227 रनों हारा..!

<p><em><strong>बांग्लादेश&nbsp;और भारत के बीच चिट्टगोन्ग के ज़हूर अहमद चौधरी स्टेडियम में एक दिवसीय मैचों की श्रृंखला का&nbsp;तीसरा&nbsp;और आखिरी मुकाबला खेला गया।&nbsp;&nbsp;भारत के ईशान किशन ने इस मैच में बांग्लादेश को 227 रनों से हरा दिया।</strong></em></p>

भारत के ईशान की शान ऐसी कि उनके बनाये 210 रनों तक भी नहीं पहुंच पाया बांग्लादेश, तीसरा एक दिवसीय मुकाबला 227 रनों हारा..!
10-12-2022 - 11:48 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

हालांकि भारत यह श्रृंखला गंवा चुका था और आज के मैच को औपचारिकता भर ही समझा जा रहा था लेकिन इस मैच को ईशान किशन ने अपनी जबर्दस्त बैटिंग से रोचक बना दिया। इस ऐतिहासिक मैच में ईशान किशन के 210 और विराट कोहली के 113 रनों की बदौलत भारत ने 8 विकेट के नुकसान पर 50 ओवरों में 409 रनों का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम 34 ओवरों में 182 रन ही बना सकी।

इस मैच को जीतने के बाद भी टीम इंडिया तीन मैचों की सीरीज 1-2 से हार गई। हालांकि, उसने क्लीन स्वीप होने से खुद को बचा लिया। सीरीज में 141 रन बनाने और 4 विकेट लेने वाले बांग्लादेश के मेहदी हसन प्लेयर ऑफ द सीरीज बने। ईशान किशन को दोहरा शतक लगाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दोनों टीमों के बीच अब दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। पहला टेस्ट चटगांव में 14 दिसंबर और दूसरा टेस्ट ढाका में 22 दिसंबर से खेला जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।