गोशामहल विधायक टी राजा सिंह ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से दिया त्यागपत्र

गोशामहल से विधायक टी. राजा सिंह ने सोमवार, 30 जून को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। यह फैसला उस वक्त आया जब पार्टी ने घोषणा की कि एन. रामचंदर राव को तेलंगाना भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त ..

गोशामहल विधायक टी राजा सिंह ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से दिया त्यागपत्र
01-07-2025 - 04:29 PM

हैदराबाद। गोशामहल से विधायक टी. राजा सिंह ने सोमवार, 30 जून को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। यह फैसला उस वक्त आया जब पार्टी ने घोषणा की कि एन. रामचंदर राव को तेलंगाना भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

टी. राजा सिंह ने पार्टी के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी को भेजे अपने त्यागपत्र में लिखा कि यह निर्णय उनके लिए ही नहीं, बल्कि लाखों कार्यकर्ताओं, नेताओं और मतदाताओं के लिए भी एक बड़ा झटका और निराशा है। उन्होंने लिखा, "जब भाजपा तेलंगाना में सरकार बनाने की दहलीज पर खड़ी है, ऐसे समय में यह फैसला यह सवाल उठाता है कि हम किस दिशा में बढ़ रहे हैं।"

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग व्यक्तिगत स्वार्थों से प्रेरित होकर केंद्रीय नेतृत्व को गुमराह कर रहे हैं और पर्दे के पीछे से फैसले ले रहे हैं।

राजा सिंह ने आगे लिखा कि वह अब चुप रहकर यह दिखावा नहीं कर सकते कि सब कुछ ठीक है। उन्होंने कहा, "यह कोई व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा का विषय नहीं है, यह पत्र उन लाखों कार्यकर्ताओं और समर्थकों की पीड़ा और हताशा को दर्शाता है जो खुद को आज उपेक्षित और अनसुना महसूस कर रहे हैं।"

उन्होंने अंत में लिखा, "बहुत भारी मन से, मैंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है।" लेकिन, "मैं अब भी हिंदुत्व के अभियान और गोशामहल की जनता के प्रति पूरी तरह समर्पित हूं।"

गौरतलब है कि एन. रामचंदर राव को तेलंगाना भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह अब जी. किशन रेड्डी की जगह पार्टी की कमान संभालेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।