जस्टिस नगेंद्र कुमार जैन फाउंडेशन ट्रस्ट ने बेसिक लाइफ ट्रेनिंग वर्कशॉप सफलतापूर्वक आयोजित की

राजस्थान के सबसे बड़े अस्पताल यानी सवाई मानसिंह हॉस्पिटल परिसर में स्थित लैब, ट्रॉमा सेंटर पर जस्टिस नगेंद्र कुमार जैन फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा दिनांक 15 दिसम्बर 2025 को तृतीय Basic Life Support Training Workshop का सफल आयोजन किया..

जस्टिस नगेंद्र कुमार जैन फाउंडेशन ट्रस्ट ने बेसिक लाइफ ट्रेनिंग वर्कशॉप सफलतापूर्वक आयोजित की
17-12-2025 - 11:37 AM
17-12-2025 - 11:39 AM

जयपुर। राजस्थान के सबसे बड़े अस्पताल यानी सवाई मानसिंह हॉस्पिटल परिसर में स्थित लैब, ट्रॉमा सेंटर पर जस्टिस नगेंद्र कुमार जैन फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा दिनांक 15 दिसम्बर 2025 को तृतीय Basic Life Support Training Workshop का सफल आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यशाला एसएमएस हॉस्पिटल और रोटरी क्लब जयपुर सिटिज़न के सहयोग से आयोजित हुई।

इस कार्यशाला में बड़ी संख्या में समाजसेवियों, युवाओं एवं आम नागरिकों ने सहभागिता की। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य जागरूकता प्रदान करना तथा आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार एवं जीवनरक्षक तकनीकों (Basic Life Support) की व्यावहारिक जानकारी देना रहा।

विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा सीपीआर, आपातकालीन सहायता एवं प्राथमिक उपचार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं तथा प्रतिभागियों को इसका व्यावहारिक प्रशिक्षण भी कराया गया। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने इस कार्यशाला को अत्यंत उपयोगी एवं जीवनरक्षक बताया।

फाउंडेशन ट्रस्ट ने सहयोगी संस्थाओं, प्रशिक्षकों एवं सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।

बता दें कि जस्टिस नगेन्द्र जैन फाउंडेशन ट्रस्ट विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्यों में संलग्न रहता है। पिछले दिनों यानी अक्टूबर 2025 में ही जस्टिस नगेन्द्र जैन फाउंडेशन ट्रस्ट के सदस्यों एवं गीता बजाज B.ed कॉलेज के छात्रों की ट्रेनिंग कार्यक्रम में आयोजित किया था। इसमें 65 सदस्यों ने ये जीवन रक्षक ट्रेनिंग ली और सभी को सर्टिफिकेट भी प्रदान किए गये I ट्रेनिंग में पूर्व मुख्य न्यायाधीश नागेन्द्र कुमार जैन, पूर्व मुख्य आयकर आयुक्त दिलीप शिवपुरी.  प्रसिद्ध समाजसेवी प्रमोद जैन भँवर, एडवोकेट सुरेश जी जैन भी मौजूद रहे I

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।