Javed Akhtar : जावेद अख्तर ने पाकिस्तान में घुसकर बोलीं सिर्फ दो बातें और बन गए देश के हीरो..!
<p><strong>Javed Akhtar : </strong><em>प्रसिद्ध फिल्म गीतकार जावेद अख्तर पर कल से सोशल मीडिया पर तारीफों के शिखर पर हैं और लोग उन पर बेहद प्यार लुटा रहे हैं। जावेद अख्तर ने प्रसिद्ध उर्दू शायर फैज अहमद फैज की याद में लाहौर में आयोजित सातवें फैज उत्सव में कुछ ऐसी बातें कहीं , जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। जावेद अख्तर के इस बयान की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है। आइये बताते हैं आखिर ऐसा क्या बोल गए शब्दों के जादूगर जावेद अख्तर.....</em></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>
Javed Akhtar : शायर जावेद अख्तर तीन दिवसीय फैज़ फेस्टिवल 2023' में भारत की तरफ से शामिल होने के लिए पाकिस्तान गए थे। वहां उन्होंने मुशायरे में हिस्सा लिया। इस दौरान एक श्रोता ने जावेद अख्तर से कहा कि वह अपने साथ शांति का संदेश लेकर भारत जाएं और भारतीयों से कहें कि पाकिस्तान ‘एक सकारात्मक, मित्रवत और प्यार करने वाला देश’ है।
जावेद का नहले पे दहला
जब इस पर जवाब में जावेद ने मुंबई हमलों का ज़िक्र करते हुए कहा 'हमने तो देखा कि हमारे देश पर कैसा हमला हुआ। वो आतंकवादी नॉर्वे या इजिप्ट से नहीं आए थे। मुंबई में 26/11 हमले की साजिश रचने वाले पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे हैं। हिंदुस्तानियों ने इस बारे में शिकायत की है क्योंकि उन्हें इससे परेशानी है। एक दूसरे को इलज़ाम देने से परेशानी कम नहीं होगी। हमें एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगाने चाहिए. इससे कुछ हासिल नहीं होगा। माहौल तनावपूर्ण है, जिसे शांत किया जाना चाहिए। "
जावेद अख्तर के इस सवाल ने जीत लिया भारतीयों का दिल
इसी मुद्दे पर आगे बात करते हुए जावेद अख्तर ने कहा कि "हमने तो भारत में नुसरत फतेह अली खान और मेहंदी हसन के लिए बड़े-बड़े कार्यक्रम किए हैं। लेकिन, क्या आपके मुल्क ने कभी भी लता मंगेशकर का कोई प्रोग्राम नहीं किया ?"
सोशल मीडिया पर बंधे तारीफों के पुल
जावेद अख्तर के इस बयान की सोशल मीडिया पर बहुत तारीफ हो रही है। एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी जावेद अख्तर की ट्वीट करते हुए जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ‘लेखक ने घर में घुसकर मारा है।' कंगना रनौत ने जावेद अख्तर का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ' जब मैं जावेद साब की पोइट्री सुनती हूं तो लगता था ये कैसे मां सरस्वती जी की इन पर इतनी कृपा है लेकिन देखो कुछ तो सच्चाई होती है इंसान में तभी तो खुदाई बोती है उनके साथ में... जय हिंद जावेद अख्तर साहब ... घर में घुस के मारा.. हाहाहा। '
फिल्ममेकर विनोद कापड़ी ने भी जावेद अख्तर की तारीफ करते हुए लिखा 'ज़िंदाबाद जावेद साहब ! ज़िंदाबाद ! पाकिस्तान जाकर पाकिस्तान के सामने ये सब आप ही कर सकते थे। '
वहीं केआरके ने भी जावेद अख्तर की तारीफ में लिखा कि 'जावेद अख्तर को सैल्यूट पाकिस्तान में पाकिस्तानी लोगों के सामने यह सब कहने के लिए। '
What's Your Reaction?