महाराणा प्रताप के वीर साथियों को मुख्य धारा में लाने को होगा गाड़िया लोहार कल्याण बोर्ड का गठन
<p><em><strong>मुख्यमंत्री द्वारा गठित इस बोर्ड में एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष तथा 5 सदस्य सहित कुल 7 सदस्य होंगे तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग इस बोर्ड का प्रशासनिक विभाग होगा। </strong></em></p>
आजादी के मतवाले महावीर महाराणा प्रताप का साथ देने के लिए अपना घरबार त्यागकर गाड़ियों में अपना घर बसाने वाले वाले कर्मठ और स्वावलंबी गाड़िया लोहार समाज को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा इनके पिछड़ेपन को दूर करने के लिए ’राजस्थान राज्य गाड़िया लोहार कल्याण बोर्ड’ का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री द्वारा गठित इस बोर्ड में एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष तथा 5 सदस्य सहित कुल 7 सदस्य होंगे तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग इस बोर्ड का प्रशासनिक विभाग होगा।
यह कार्य करेगा बोर्ड
राजस्थान राज्य गाड़िया लोहार कल्याण बोर्ड की ओर से गाड़िया लोहार समाज के विकास एवं कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं प्रस्तावित करना तथा इस समुदाय को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए स्थायी निवास उपलब्ध कराने तथा समुदाय के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित किया जाएगा।
साथ ही, गाड़िया लोहार समाज के परम्परागत व्यवसाय के तौर-तरीकों में वर्तमान आवश्यकताओं के अनुसार बदलाव, आर्थिक उन्नयन एवं रोजगार को बढ़ावा देने के साथ-साथ समुदाय में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार को सुझाव देने जैसे कार्य बोर्ड द्वारा किए जाएंगे।
What's Your Reaction?