डलास में भारतीय मूल के व्यक्ति की हत्या पर ट्रंप का कड़ा बयान.. "अब नरमी का समय खत्म..!"
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को डलास में भारतीय मूल के चंद्रा नागमल्लैया की निर्दयतापूर्वक गला काटकर हत्या की घटना की निंदा की है। ट्रंप ने इसे “भयावह” करार देते हुए कहा कि यह कृत्य एक क्यूबा से आए अवैध प्रवासी अपराधी ने उनकी पत्नी और बेटे के सामने अंजाम..
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को डलास में भारतीय मूल के चंद्रा नागमल्लैया की निर्दयतापूर्वक गला काटकर हत्या की घटना की निंदा की है। ट्रंप ने इसे “भयावह” करार देते हुए कहा कि यह कृत्य एक क्यूबा से आए अवैध प्रवासी अपराधी ने उनकी पत्नी और बेटे के सामने अंजाम दिया।
ट्रंप ने Truth Social पर पोस्ट करते हुए लिखा, “डलास, टेक्सास में चंद्रा नागमल्लैया, जो एक सम्मानित व्यक्ति थे, का गला एक अवैध प्रवासी क्यूबाई ने काट दिया। यह व्यक्ति कभी हमारे देश में होना ही नहीं चाहिए था। नरमी दिखाने का समय खत्म हो चुका है।”
आरोपी का आपराधिक इतिहास
ट्रंप ने बताया कि आरोपी योर्डानिस कोबोस-मार्टिनेज (37) पहले भी कई गंभीर अपराधों जैसे बाल यौन शोषण, फॉल्स इम्प्रिज़नमेंट (झूठा कैद) और ग्रैंड थेफ्ट ऑटो (गाड़ियों की चोरी) में गिरफ्तार हो चुका था। लेकिन “अक्षम जो बाइडेन प्रशासन” के कारण उसे रिहा कर दिया गया क्योंकि क्यूबा ने ऐसे अपराधी को वापस लेने से इनकार कर दिया था।
बाइडेन प्रशासन पर हमला
ट्रंप ने सीधे तौर पर राष्ट्रपति जो बाइडेन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा, “अवैध प्रवासी अपराधियों पर नरमी दिखाने का समय अब खत्म हो चुका है। मेरी निगरानी में ऐसा बर्दाश्त नहीं होगा।”
उन्होंने आश्वस्त किया कि आरोपी को फर्स्ट डिग्री मर्डर (सर्वोच्च स्तर की हत्या का मामला) में आरोपित कर कानून के तहत कड़ी सज़ा दी जाएगी।
सुरक्षा का वादा
ट्रंप ने कहा कि उनकी सरकार अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम, अटॉर्नी जनरल पैम बॉन्डी और बॉर्डर ज़ार टॉम होमन के काम की सराहना की और कहा, “हम अमेरिका को फिर से सुरक्षित बना रहे हैं। यह अपराधी अब हमारी हिरासत में है और कानून के तहत कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाएगी।”
What's Your Reaction?