अमेरिकी कांग्रेस की यूक्रेन को सलाह: रूस को ज़मीन सौंपो और ज़ेलेंस्की को वोट से हटाओ

पिछले दिनों में द टेलीग्राफ को दिए एक इंटरव्यू में अमेरिकी कांग्रेस सदस्य विक्टोरिया स्पार्ट्ज ने कहा कि यूक्रेन को रूस के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए कुछ ज़मीन छोड़ने पर विचार करना चाहिए..

अमेरिकी कांग्रेस की यूक्रेन को सलाह: रूस को ज़मीन सौंपो और ज़ेलेंस्की को वोट से हटाओ
09-04-2025 - 11:50 AM

वॉशिंगटन/कीव। पिछले दिनों में द टेलीग्राफ को दिए एक इंटरव्यू में अमेरिकी कांग्रेस सदस्य विक्टोरिया स्पार्ट्ज ने कहा कि यूक्रेन को रूस के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए कुछ ज़मीन छोड़ने पर विचार करना चाहिए

यूक्रेन के चेरनिहिव क्षेत्र में जन्मीं स्पार्ट्ज ने यह भी कहा कि यूक्रेनी जनता को अगले चुनाव में राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की को सत्ता से हटाना चाहिए। उन्होंने कहा, मुझे समझ नहीं आता कि यूक्रेन ज़मीन रखने की ज़िद कैसे कर सकता है। अगर वे युद्ध जीत रहे होते, तब बात अलग होती।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यूक्रेन नेतृत्व और रणनीति में बदलाव नहीं करता, तो उसे "देश के बचे हुए हिस्से" को भी खोने का खतरा है।

रुख में बदलाव

स्पार्ट्ज, जो कभी यूक्रेन की प्रबल समर्थक और व्लादिमीर पुतिन की कटु आलोचक थीं, अब बीते कुछ महीनों में अपना रुख काफी बदल चुकी हैं। वर्ष 2022 में उन्होंने रूस के आक्रमण को "नरसंहार" बताया था और क्रेमलिन पर युद्ध अपराधों का आरोप लगाया था

अब, वे युद्ध की जिम्मेदारी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन पर डाल रही हैं और ज़ेलेंस्की सरकार को भ्रष्टाचार व कुप्रबंधन का दोषी ठहरा रही हैं।

उन्होंने कहा, युद्धों को जल्दी खत्म किया जाना चाहिए, लंबा खिंचता युद्ध आमतौर पर लोकतंत्रों के लिए अच्छा नहीं होता।” स्पार्ट्ज ने यह भी कहा कि अब शांति के लिए नये नेतृत्व की ज़रूरत है।

ट्रंप को समर्थन, पुतिन से संवाद की वकालत

स्पार्ट्ज ने डोनाल्ड ट्रंप के लिए समर्थन जताया और रूसी राष्ट्रपति पुतिन से संवाद स्थापित करने की ट्रंप की कोशिशों की सराहना की।

उनका कहना था कि ट्रंप ने यह युद्ध "विरासत में पाया" है और अब उसे खत्म करना उनकी जिम्मेदारी है। स्पार्ट्ज ने बाइडेन की नीति को विफल बताते हुए कहा कि वर्तमान प्रशासन ने इस संकट को और खींच दिया है

ज़ेलेंस्की पर सीधा हमला

स्पार्ट्ज अब और भी कड़ा रुख अपना रही हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा, अगर यूक्रेनी जनता ज़ेलेंस्की को दोबारा चुनती है, तो वे देश के बचे हिस्से को भी खो देंगे।” उनका मानना है कि शांति संभव करने के लिए एक नया नेता ज़रूरी है

स्पार्ट्ज इससे पहले भी ज़ेलेंस्की पर अमेरिका के साथ रिश्ते बिगाड़ने का आरोप लगा चुकी हैं। वर्ष 2024 में ट्रंप और ज़ेलेंस्की के बीच कथित तनाव के बाद उन्होंने ट्रंप का पक्ष लिया और कहा कि ज़ेलेंस्की ने “अमेरिकी राष्ट्रपति का अपमान कियाऔर “यूक्रेनी जनता की सेवा नहीं की।”

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।