“हम चांद के चारों ओर जा रहे हैं”... नासा ने ऐतिहासिक आर्टेमिस II मिशन लॉन्च किया
NASA ने 1 अप्रैल को चांद के लिए अपने ऐतिहासिक Artemis II मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। चार अंतरिक्ष यात्रियों का दल फ्लोरिडा स्थित Kennedy Space Center से रवाना हुआ, जिससे इस मिशन पर वर्षों से काम कर रहे वैज्ञानिकों और इंजीनियरों में उत्साह की लहर दौड़..
NASA ने 1 अप्रैल को चांद के लिए अपने ऐतिहासिक Artemis II मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। चार अंतरिक्ष यात्रियों का दल फ्लोरिडा स्थित Kennedy Space Center से रवाना हुआ, जिससे इस मिशन पर वर्षों से काम कर रहे वैज्ञानिकों और इंजीनियरों में उत्साह की लहर दौड़ गई।
करीब 10 दिनों के इस मिशन में अंतरिक्ष यात्री चांद के चारों ओर उड़ान भरेंगे और विभिन्न प्रणालियों का परीक्षण करेंगे। लॉन्च विंडो शाम 6:24 बजे शुरू हुई थी, जबकि वास्तविक प्रक्षेपण 6:35 बजे हुआ।
इस मिशन में Reid Wiseman, Victor Glover, Christina Koch और Canadian Space Agency के अंतरिक्ष यात्री Jeremy Hansen शामिल हैं। ये सभी Orion spacecraft “इंटीग्रिटी” पर सवार हैं। यह Artemis program के तहत पहला मानवयुक्त मिशन है।
नासा के अनुसार, यह मिशन भविष्य में चांद और मंगल पर मानव बसावट की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे पहले आखिरी बार 1972 में Apollo 17 के दौरान इंसान चांद के पास गया था।
इस मिशन में अंतरिक्ष यात्री चांद के दूर वाले हिस्से (फार साइड) से लगभग 7,000 किलोमीटर आगे तक जाएंगे और ऐसे नजारे देखेंगे जो अब तक किसी इंसान ने नहीं देखे हैं। वापसी के दौरान Orion spacecraft चांद के गुरुत्वाकर्षण का उपयोग कर “स्लिंगशॉट” तकनीक से पृथ्वी की ओर लौटेगा और करीब 10 दिनों बाद सुरक्षित वापसी करेगा।
मिशन के दौरान अंतरिक्ष यात्री लाइव-स्ट्रीम भी करेंगे और महत्वपूर्ण तस्वीरें व डेटा साझा करेंगे। साथ ही जीवन-समर्थन प्रणाली और अन्य तकनीकों का परीक्षण किया जाएगा।
नासा ने कहा कि Artemis II भविष्य के चंद्र अभियानों और मंगल ग्रह पर मानव भेजने की दिशा में मार्ग प्रशस्त करेगा। इसके बाद अगले साल एक और आर्टेमिस मिशन लॉन्च किया जाएगा, जबकि 2028 में Artemis IV के तहत इंसानों को चांद पर उतारने की योजना है।
Liftoff.
The Artemis II mission launched from @NASAKennedy at 6:35pm ET (2235 UTC), propelling four astronauts on a journey around the Moon.
Artemis II will pave the way for future Moon landings, as well as the next giant leap — astronauts on Mars. pic.twitter.com/ENQA4RTqAc — NASA (@NASA) April 1, 2026
What's Your Reaction?