भारत-UK मुक्त व्यापार समझौता (FTA) के बाद क्या-क्या होगा सस्ता: कपड़े और आभूषण से लेकर स्कॉच तक.. देखिये सूची
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर जब ऐतिहासिक चेकर्स हाउस में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी करेंगे, तब सबसे ज़्यादा निगाहें भारत-UK मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर टिकी होंगी। भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और ब्रिटिश समकक्ष जोनाथन रेनॉल्ड्स इस बहुप्रतीक्षित समझौते पर..
नयी दिल्ली। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर जब ऐतिहासिक चेकर्स हाउस में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी करेंगे, तब सबसे ज़्यादा निगाहें भारत-UK मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर टिकी होंगी। भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और ब्रिटिश समकक्ष जोनाथन रेनॉल्ड्स इस बहुप्रतीक्षित समझौते पर हस्ताक्षर करने जा रहे हैं।
यह समझौता भारत-UK आर्थिक संबंधों को नई ऊंचाई देने के लिए तैयार है, जो व्यापारिक बाधाओं को कम करेगा, निवेश को बढ़ावा देगा और कई प्रमुख क्षेत्रों को खोल देगा।
FTA से किन-किन चीजों पर असर पड़ेगा और क्या-क्या होगा सस्ता — जानिए पूरे सेक्टर्स के हिसाब से..
1. कपड़ा एवं परिधान (Textiles & Apparel)
- 8–12% तक के टैरिफ समाप्त किए जाएंगे।
- भारत से UK निर्यात होने वाले वस्त्र और होम टेक्सटाइल सस्ते होंगे।
- तिरुपुर, सूरत और लुधियाना जैसे एक्सपोर्ट हब को 3 वर्षों में 40% तक ग्रोथ की उम्मीद।
2. रत्न, आभूषण और चमड़ा (Gems, Jewellery & Leather)
- सोना, हीरे के गहने व चमड़े के सामान पर ड्यूटी फ्री एक्सेस मिलेगा UK में।
- MSME और लग्ज़री ब्रांड्स को मिलेगा बड़ा समर्थन।
- यूरोपीय बाजारों में भारत की हिस्सेदारी बढ़ेगी।
3. इंजीनियरिंग वस्तुएं और ऑटो पार्ट्स (Engineering Goods & Auto Components)
- भारत निर्मित मशीनरी, उपकरण और ऑटो पार्ट्स पर UK आयात शुल्क हटाएगा।
- पुणे, चेन्नई और गुरुग्राम जैसे औद्योगिक ज़ोन होंगे लाभान्वित।
4. IT और पेशेवर सेवाएं (IT & Professional Services)
- वीज़ा नियमों में ढील और प्रोफेशनल क्वालिफिकेशन की मान्यता बढ़ेगी (इंजीनियरिंग, वास्तुशिल्प, अकाउंटिंग आदि में)।
- 60,000 नई नौकरियां संभावित – IT, वित्त, क़ानून, स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में।
5. दवा एवं चिकित्सा उपकरण (Pharmaceuticals & Medical Devices)
- UK में रेगुलेटरी प्रक्रिया सरल होगी।
- जनरिक दवाओं को मिलेगा तेज़ अप्रूवल।
- भारतीय कंपनियों को NHS (ब्रिटेन की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली) तक बेहतर पहुंच।
6. खाद्य प्रसंस्करण, चाय, मसाले व समुद्री उत्पाद (Food, Tea, Spices & Marine Products)
- बासमती चावल, झींगे, प्रीमियम चाय और मसालों पर UK आयात शुल्क समाप्त।
- असम, गुजरात, केरल, बंगाल जैसे राज्यों की एक्सपोर्ट इंडस्ट्री को बड़ा फायदा।
7. रसायन एवं विशेष सामग्री (Chemicals & Speciality Materials)
- एग्रोकेमिकल्स, प्लास्टिक और स्पेशलिटी केमिकल्स पर टैरिफ कम होंगे।
- गुजरात और महाराष्ट्र से UK को निर्यात 2030 तक दोगुना करने का लक्ष्य।
8. हरित ऊर्जा एवं स्वच्छ तकनीक (Green Energy & Cleantech)
- सोलर, ग्रीन हाइड्रोजन, EV इंफ्रास्ट्रक्चर में जॉइंट वेंचर्स को बढ़ावा।
- UK भारत में क्लीन एनर्जी पर निवेश बढ़ाएगा।
- नई तकनीकों का सह-विकास होगा संभव।
9. मदिरा एवं स्कॉच व्हिस्की (Alcoholic Beverages - UK को लाभ)
- भारत में स्कॉच पर आयात शुल्क 150% से घटाकर 30% किया जाएगा (10 वर्षों में)।
- भारतीय बाज़ार में ब्रिटेन की हिस्सेदारी बढ़ेगी।
- भारत में स्कॉच और अन्य UK मदिराएं होंगी सस्ती, जिससे होटल उद्योग को भी राहत मिलेगी।
What's Your Reaction?