राहुल गांधी को वियतनाम से "असाधारण लगाव" क्यों है? भाजपा ने उठाए सवाल

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर उनके वियतनाम के प्रति "असाधारण लगाव" को लेकर नया राजनीतिक हमला किया। भाजपा का आरोप है कि राहुल गांधी अक्सर दक्षिण-पूर्व एशियाई देश वियतनाम की यात्रा करते हैं।

राहुल गांधी को वियतनाम से "असाधारण लगाव" क्यों है? भाजपा ने उठाए सवाल
16-03-2025 - 10:19 AM

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर उनके वियतनाम के प्रति "असाधारण लगाव" को लेकर नया राजनीतिक हमला किया। भाजपा का आरोप है कि राहुल गांधी अक्सर दक्षिण-पूर्व एशियाई देश वियतनाम की यात्रा करते हैं।

भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राहुल गांधी अपनी संसदीय सीट की तुलना में वियतनाम में ज्यादा समय बिता रहे हैं, और उन्होंने राहुल गांधी से इस "असाधारण लगाव" पर स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने कहा, राहुल गांधी कहां हैं? सुना है वह वियतनाम गए हैं।उन्होंने इस प्रेस वार्ता में कर्नाटक सरकार द्वारा मुस्लिमों को सरकारी ठेकों में 4% आरक्षण देने के फैसले की भी आलोचना की।

उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी नए साल के दौरान भी वियतनाम में थे और अब तक उन्होंने करीब 22 दिन वहां बिताए हैं। उन्होंने सवाल किया, वह अपनी लोकसभा सीट में इतने दिन नहीं बिताते। अचानक वियतनाम के प्रति इतना प्यार क्यों?” उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं और उन्हें देश में रहना चाहिए।

रवि शंकर प्रसाद ने आगे कहा, राहुल गांधी को वियतनाम के प्रति अपने इस असाधारण लगाव का स्पष्टीकरण देना चाहिए। इस देश की उनकी यात्रा की आवृत्ति वाकई में हैरान करने वाली है।”

भाजपा का आरोप: संसद सत्र के दौरान विदेश यात्रा, सुरक्षा और शुचिता पर सवाल

राहुल गांधी के विदेश दौरों को लेकर भाजपा पहले भी उन्हें "गंभीरता से राजनीति न करने वाला नेता" बताती रही है। अब पार्टी इसे राष्ट्रीय सुरक्षा और संवैधानिक जिम्मेदारी से जोड़ रही है।

भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि राहुल गांधी की इन विदेशी यात्राओं की जानकारी न तो संसद को दी जाती है और न ही जनता को। उन्होंने कांग्रेस से इस विषय पर स्पष्टीकरण मांगा।

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर उन्होंने लिखा, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष होने के नाते राहुल गांधी एक अत्यंत महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर हैं, लेकिन संसद सत्र के दौरान उनकी बार-बार की गुप्त विदेश यात्राएं शुचिता और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाती हैं।”

कांग्रेस का जवाब: निजी यात्रा का राजनीतिकरण किया जा रहा है

कांग्रेस ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा है कि पार्टी राहुल गांधी की निजी यात्राओं का अनावश्यक राजनीतिकरण कर रही है। पार्टी ने यह भी दोहराया कि राहुल गांधी को, एक व्यक्ति के रूप में, विदेश यात्रा करने का पूरा अधिकार है।

गौरतलब है कि जब 26 दिसंबर 2023 को पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह का निधन हुआ, उसके तुरंत बाद राहुल गांधी वियतनाम चले गए थे। तब भी भाजपा ने उन्हें नए साल का जश्न मनाने के लिए देश से बाहर जाने पर जमकर घेरा था।

अमित मालवीय ने उस समय लिखा था, जब देश मनमोहन सिंह के निधन पर शोक मना रहा था, राहुल गांधी वियतनाम उड़ गए।”

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।