तो क्या वह विषकन्या हैं? ' बीजेपी विधायक के सोनिया गाँधी के लिए ये पूछने पर मच गया बवाल..! गहलोत बोले ,लिखेंगे पीएम को चिठ्ठी  

<p><em>कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना &#39;जहरीले सांप &#39; से किए जाने के जवाब में सोनिया गांधी&nbsp; को &#39;विषकन्या&#39; करार दिया, जिसको लेकर मुख्य विपक्षी दल ने बीजेपी पर तीखा प्रहार किया&nbsp;</em></p>

तो क्या वह विषकन्या हैं? ' बीजेपी विधायक के सोनिया गाँधी के लिए ये पूछने पर मच गया बवाल..! गहलोत बोले ,लिखेंगे पीएम को चिठ्ठी  
28-04-2023 - 05:55 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

पार्टी महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि यतनाल की इस भद्दी टिप्पणी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने यह दावा भी किया कि कर्नाटक में हार सुनिश्चित नजर आने के कारण बीजेपी नेताओं ने अपना मानसिक और राजनीतिक संतुलन खो दिया है। उनके इस बयान से पहले खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी की तुलना ‘जहरीले सांप’ से की थी, हालांकि बाद में उन्होंने सफाई दी कि उन्होंने BJP पर निशाना साधा था। 

क्या कहा विधायक यतनाल ने 
बीजापुर से विधायक यतनाल ने गुरुवार को एक चुनावी सभा में कहा, "पूरी दुनिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करती है। कभी अमेरिका ने उन्हें वीजा नहीं दिया था लेकिन आज वह वैश्विक नेता के तौर पर उभरे हैं. जिनका भव्य स्वागत होता है। "
उन्होंने कहा, "उनकी (मोदी) की तुलना सांप से, कोबरा से की जाती है और जहरीला कहा जाता है। तो.. जिन सोनिया गांधी की अपनी पार्टी में वाहवाही करते रहते हैं, क्या वह विषकन्या हैं? सोनिया गांधी ने देश को बर्बाद कर दिया,चीन और पाकिस्तान के एजेंट के रूप में काम करती हैं क्या?"

कांग्रेस पार्टी ने मामले को तूल देते हुए बीजेपी पर हमला बोल दिया है। पार्टी महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि यतनाल की इस भद्दी टिप्पणी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने यह दावा भी किया कि कर्नाटक में हार सुनिश्चित नजर आने के कारण बीजेपी नेताओं ने अपना मानसिक और राजनीतिक संतुलन खो दिया है।
वही राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत भी सोनिया गाँधी को विषकन्या कहने पर भड़क गए और टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा की वे प्रधानमंत्री को चिठ्ठी लिखेंगे। 

वही कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि हमने भी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से इस प्रकार के बयान की उम्मीद नहीं की थी। उन्हें कोई माफ नहीं करेगा। उन्हें अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए।

बता दें कि कल कांग्रेस कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी की तुलना जहरीले सांप के की थी। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी ‘जहरीले सांप’ की तरह है, आप सोचेंगे कि यह जहर है या नहीं। यदि आप इसे चखेंगे, तो आपकी मौत हो जाएगी। हालाँकि बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा की उन्होंने ये बात भाजपा पार्टी के लिए बोली थी न कि नरेंद्र मोदी के लिए। 
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।