अरिजीत सिंह ने क्यों लिया संन्यास? सिंगर ने खुद बताई वजह

प्लेबैक सिंगिंग की दुनिया में अरिजीत सिंह का सफर अचानक और चौंकाने वाले मोड़ पर आकर थम गया है। जिस समय उनके प्रशंसक गेहरा हुआ, घर कब आओगे और मातृभूमि जैसे चार्टबस्टर गानों का आनंद ले रहे थे, उसी दौरान आई इस खबर ने पूरे संगीत जगत को भावुक..

अरिजीत सिंह ने क्यों लिया संन्यास? सिंगर ने खुद बताई वजह
30-01-2026 - 11:16 AM

प्लेबैक सिंगिंग की दुनिया में अरिजीत सिंह का सफर अचानक और चौंकाने वाले मोड़ पर आकर थम गया है। जिस समय उनके प्रशंसक गेहरा हुआ, घर कब आओगे और मातृभूमि जैसे चार्टबस्टर गानों का आनंद ले रहे थे, उसी दौरान आई इस खबर ने पूरे संगीत जगत को भावुक कर दिया। हालांकि इस साल अरिजीत के कई प्रोजेक्ट पहले से तय हैं लेकिन उन्होंने अब कोई नया काम साइन नहीं करने का फैसला किया है। इसकी आधिकारिक जानकारी उन्होंने सबसे पहले अपने निजी एक्स (X) अकाउंट पर साझा की, इसके बाद इंस्टाग्राम पर भी इसकी पुष्टि की गई। अपने ताज़ा ट्वीट में अरिजीत ने इस अप्रत्याशित फैसले के पीछे की वजह बताई। सोशल मीडिया पर फैंस ने इस खबर पर भावुक प्रतिक्रियाएं दीं और उनसे अपना फैसला दोबारा सोचने की अपील की।

अरिजीत सिंह ने संन्यास क्यों लिया?

प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने की वजह बताते हुए अरिजीत ने ट्वीट किया, “इसके पीछे कोई एक वजह नहीं है बल्कि कई कारण हैं। मैं काफी समय से ऐसा करने की कोशिश कर रहा था और अब जाकर मुझे इसके लिए सही हिम्मत मिली है। एक वजह बिल्कुल साधारण है, मैं बहुत जल्दी बोर हो जाता हूं। इसी वजह से मैं एक ही गाने को अलग-अलग अरेंजमेंट में बदलकर स्टेज पर परफॉर्म करता रहता हूं। सच यह है कि मैं बोर हो गया हूं। मुझे ज़िंदा रहने के लिए कुछ और तरह का म्यूज़िक करना है।”

उन्होंने आगे लिखा, “एक और वजह यह है कि मैं चाहता हूं कि कोई नया सिंगर सामने आए, जिसे सुनकर मुझे असली प्रेरणा मिले।”

अरिजीत सिंह का रिटायरमेंट बयान

अपने निजी अकाउंट पर किए गए ट्वीट में अरिजीत ने लिखा, “हैलो, आप सभी को नया साल मुबारक। इतने सालों तक श्रोताओं के रूप में मुझे इतना प्यार देने के लिए मैं आप सभी का धन्यवाद करता हूं। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब मैं प्लेबैक वोकलिस्ट के तौर पर कोई नया असाइनमेंट नहीं लेने जा रहा हूं। मैं यहीं इसे खत्म कर रहा हूं। यह एक शानदार सफर रहा।”

उन्होंने आगे कहा, “भगवान मुझ पर बहुत मेहरबान रहे हैं। मैं अच्छे संगीत का प्रशंसक हूं और आगे चलकर और ज्यादा सीखूंगा तथा एक छोटे कलाकार के रूप में अपना काम करता रहूंगा। आपके समर्थन के लिए फिर से धन्यवाद। मेरे कुछ पुराने कमिटमेंट अभी बाकी हैं, जिन्हें मैं पूरा करूंगा। इसलिए इस साल आपको मेरी कुछ रिलीज़ सुनने को मिल सकती हैं। बस यह साफ कर देना चाहता हूं कि मैं संगीत बनाना बंद नहीं कर रहा हूं।”

अरिजीत सिंह का आखिरी गाना

बैटल ऑफ गलवान  फिल्म का गीत मातृभूमि  अरिजीत सिंह का अब तक का आखिरी गाया हुआ गाना है। उनके भविष्य के प्रोजेक्ट्स को लेकर फिलहाल कोई सार्वजनिक जानकारी नहीं है। हालांकि, वह अपने लाइव शोज़ और स्टेज परफॉर्मेंस जारी रखेंगे और स्वतंत्र संगीत निर्माण (इंडिपेंडेंट म्यूज़िक) में सक्रिय बने रहेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।