सूर्या ने उड़ाई सबकी नींद..! आखिरी ओवर में ठोके 4 छक्के, 26 गेंद में कूटे 68 रन
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार, 31 अगस्त की रात टॉस गंवाकर पहले हांगकांग के विरुद्ध बल्लेबाजी कर रही भारतीय टीम का स्कोर एक वक्त 17 ओवरों में सिर्फ 138 रन था। मगर फिर जो हुआ, उसने टूर्नामेंट में शामिल सभी टीमों की नींद उड़ा दी है। खासकर पाकिस्तान में तो कोहराम मचा हुआ है। दरअसल 18वें ओवर में सूर्यकुमार यादव यानी सूर्या ने टॉप गीयर लगाया और 13 गेंदों में 27 रन की अपनी पारी को 26 गेंद में कूटे 68 रन में तब्दील कर दिया।
आखिरी ओवर में 4 छक्के
सूर्यकुमार यादव ने विराट कोहली के साथ मिलकर आखिरी 3 ओवर में 54 रन पीट दिए। इसमें 41 रन सूर्य के बल्ले से आए। इस दौरान दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 22 गेंद में अपनी छठी टी-20 इंटरनेशनल फिफ्टी पूरी की। पारी के आखिरी ओवर में उन्होंने तीन लगातार समेत कुल चार सिक्स जड़े।
हांगकांग के खिलाड़ी ने हार के बाद लुटाया गर्लफ्रेंड पर प्यार
हांगकांग के बल्लेबाज किंचित शाह ने एशिया कप में भारत के खिलाफ मुकाबले के बाद अपनी गर्लफ्रेंड को स्टेडियम में ही प्रपोज कर दिया। चौथे नंबर पर आकर बल्लेबाजी करते हुए किंचित ने 28 गेंद में 30 रन बनाए। मैच खत्म होने के बाद वह सीधे स्टैंड्स की ओर चले गए, जहां उनकी गर्लफ्रेंड बैठकर मैच देख रहीं थीं। किंचित उनके पास पहुंचे और घुटनों पर बैठकर अपने प्यार का इजहार कर दिया। इस दृश्य को देखकर पूरी हांगकांग टीम उत्साह से तालियां बजा रही थी। इस सीन को बिग स्क्रीन के जरिए कमेंटेटर गौतम गंभीर, संजय बांगड़ और शो होस्ट जतिन सप्रू भी देख रहे थे।
What's Your Reaction?