“रूस से तेल खरीद बंद होने पर भारत से व्यापार समझौता होगा”: अमेरिकी वाणिज्य सचिव लटनिक

अमेरिका के वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लटनिक ने गुरुवार को कहा कि उन्हें विश्वास है कि संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौता तभी अंतिम रूप लेगा जब भारत रूस से तेल खरीदना बंद..

“रूस से तेल खरीद बंद होने पर भारत से व्यापार समझौता होगा”: अमेरिकी वाणिज्य सचिव लटनिक
12-09-2025 - 07:31 AM

वॉशिंगटन। अमेरिका के वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लटनिक ने गुरुवार को कहा कि उन्हें विश्वास है कि संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौता तभी अंतिम रूप लेगा जब भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा।

सीएनबीसी से बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि वे किस व्यापार मुद्दे पर सबसे अधिक ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, तो लटनिक ने भारत का जिक्र करते हुए कहा – खैर, हम भारत से निपट लेंगे, जब वे रूसी तेल खरीदना बंद करेंगे।”

इस बीच, भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने संकेत दिया कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का पहला चरण नवंबर 2025 तक अंतिम रूप ले लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है और दोनों पक्ष मौजूदा गति से संतुष्ट हैं।

गोयल ने पत्रकारों से बातचीत में याद दिलाया कि फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने-अपने मंत्रियों को निर्देश दिया था कि वे इस साल नवंबर तक समझौते का पहला चरण पूरा करें।

गोयल ने कहा, फरवरी में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप ने मिलकर हमें निर्देश दिया था कि दोनों देशों के मंत्री मिलकर एक अच्छा समझौता नवंबर तक करें। उस समझौते का पहला भाग, पहला चरण, नवंबर 2025 तक पूरा होना चाहिए। मार्च से अब तक बहुत गंभीर और अच्छे माहौल में चर्चा हो रही है। प्रगति हो रही है और दोनों पक्ष संतुष्ट हैं।”

गोयल की यह टिप्पणी ऐसे समय आई जब प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से दोस्ताना संवाद साझा किया। ट्रंप ने अपने प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि उन्हें खुशी है कि दोनों देश व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए बातचीत कर रहे हैं।

ट्रंप ने लिखा – मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए बातचीत जारी है।” उन्होंने आगे कहा कि वे आने वाले हफ्तों में अपने बहुत अच्छे दोस्त” प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत करने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी ने एक्स (X) पर अमेरिका को करीबी दोस्त और प्राकृतिक साझेदार” बताया। उन्होंने कहा कि व्यापार वार्ता भारत-अमेरिका साझेदारी की असीम संभावनाओं को खोलेगी और आश्वस्त किया कि दोनों टीमें तेजी से चर्चा पूरी करने के लिए काम कर रही हैं।

बाद में ट्रंप ने मोदी की पोस्ट को रीशेयर कर सकारात्मक माहौल को और मजबूत किया, जो दोनों नेताओं के बीच मजबूत आर्थिक जुड़ाव का संकेत है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।