यशस्वी जायसवाल का शतक, भारत ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर जीती ODI सीरीज
भारत ने रविवार को ACA-VDCA स्टेडियम में साउथ अफ्रीका को एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से हराते हुए 2-1 से ODI सीरीज अपने नाम कर ली। टीम इंडिया की इस शानदार जीत में यशस्वी जायसवाल का पहला वनडे शतक, रोहित शर्मा और विराट कोहली की दमदार पारियां मुख्य आकर्षण..
विशाखापट्टनम (VIZAG)। भारत ने रविवार को ACA-VDCA स्टेडियम में साउथ अफ्रीका को एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से हराते हुए 2-1 से ODI सीरीज अपने नाम कर ली। टीम इंडिया की इस शानदार जीत में यशस्वी जायसवाल का पहला वनडे शतक, रोहित शर्मा और विराट कोहली की दमदार पारियां मुख्य आकर्षण रहीं।
यशस्वी का पहला ODI शतक, भारत की धमाकेदार जीत
टॉस जीतना कप्तान केएल राहुल के लिए 21 मैचों के लंबे इंतजार के बाद आया और यह शुभ साबित हुआ।
साउथ अफ्रीका के 271 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए..
- यशस्वी जायसवाल – 116 (121 गेंद, 12 चौके, 2 छक्के)*
- रोहित शर्मा – 75 (73 गेंद, 7 चौके, 3 छक्के)
- विराट कोहली – 65 (45 गेंद, 6 चौके, 3 छक्के)*
की बेहतरीन पारियों की बदौलत भारत ने 39.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
रोहित और यशस्वी ने 102 रन की ओपनिंग साझेदारी कर मैच शुरुआत में ही भारत की पकड़ मजबूत कर दी। रोहित के आउट होने के बाद कोहली ने आते ही क्लासिक शॉट्स से दर्शकों को रोमांचित किया। उनका ‘नो-लुक सिक्स’ स्टेडियम में सबसे ज़ोरदार शोर लेकर आया।
यशस्वी का शतक और कोहली की फिफ्टी
- जायसवाल ने अपना अर्धशतक 75 गेंदों पर पूरा किया।
- अपना पहला शतक 111 गेंदों में पूरा किया।
- कोहली ने सिर्फ 40 गेंदों में फिफ्टी लगाई और अंत में लगातार चौके लगाकर मैच खत्म किया।
भारत की गेंदबाज़ी: प्रसिध–कुलदीप की शानदार वापसी
भारत के गेंदबाजों ने पहले ही साउथ अफ्रीका को 47.5 ओवर में 270 रन पर रोक दिया।
सबसे महत्वपूर्ण गेंदबाज़..
- प्रसिध कृष्णा – 4/66
- कुलदीप यादव – 4/41
इन दोनों ने मिलकर अफ्रीका की मध्य और निचली क्रम की बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया।
इसके अलावा अर्शदीप सिंह ने पहली ही ओवर में विकेट लेकर शानदार शुरुआत दिलाई।
डिकॉक का शतक बेकार
साउथ अफ्रीका की ओर से..
- क्विंटन डी कॉक – 106 (89 गेंद, 8 चौके, 6 छक्के)
ने ज़बरदस्त शतक लगाया,
जबकि - टेंबा बावुमा – 48
- ब्रेट्ज़के – 24
ने साझेदारियां कीं, लेकिन प्रसिध और कुलदीप के लगातार झटकों ने बड़े स्कोर की उम्मीदें खत्म कर दीं।
विराट कोहली – प्लेयर ऑफ द सीरीज़
क्लासिक फॉर्म में लौटे कोहली को सीरीज का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (Player of the Series) चुना गया।
उन्होंने कहा, “मैंने 2-3 साल में ऐसा नहीं खेला। मानसिक रूप से मैं आज़ाद महसूस कर रहा हूं। जब मैं इस तरह खेलता हूं, टीम को बहुत फायदा होता है।”
What's Your Reaction?