पाकिस्तान को करारा तमाचा...! ओआईसी के ये तीन सदस्य देश जी-20 में हुए शामिल
<p><em><strong>पाकिस्तान के प्रोपेगेंडा की हवा निकल गई और दुनियाभर के राष्ट्रों ने ऐतिहासिक जी-20 बैठक में भाग लिया। खासतौर पर इसमें ओआईसी के सदस्य देशों में शामिल बांग्लादेश, इंडोनेशिया, ओमान और संयुक्त अरब अमीरात भी उपस्थित थे।</strong></em></p>
भारत के जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में 22 से 24 मई के बीच जी-20 पर्यटन बैठक की गई। इस बैठक को लेकर पाकिस्तान ने कड़ा विरोध जताया था। इसके अलावा चीन सहित सऊदी अरब ने भी बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया था। इसके बावजूद जी-20 पर्यटन बैठक बेहद ही शानदारी तरीके से पूरी हुई।
इस बीच भारत को एक बड़ी कूटनीतिक जीत हासिल हुई। इस्लामिक सहयोग संगठन के देशों ने जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में जी-20 पर्यटन बैठक में अपनी भागीदारी की पुष्टि की है, जो पाकिस्तान के मुंह पर करारा तमाचा है, जिसने दुनिया के सामने भारत के बारे में गलत खबरें फैलाई। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने भारत पर कई आरोप भी लगाए थे।
मुस्लिम देशों ने नहीं सुनी पाकिस्तान की
इस्लामिक सहयोग संगठन देशों सहित दुनिया भर के राष्ट्रों ने ऐतिहासिक जी-20 बैठक में भाग लिया। इसके सदस्य देशों में शामिल बांग्लादेश, इंडोनेशिया, ओमान और संयुक्त अरब अमीरात सहित अन्य उपस्थित थे। जी-20 पर्यटन बैठक में बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व उसके उच्चायुक्त मुस्तफिजुर रहमान कर रहे थे, जबकि यूएई ने अपनी राजधानी से दो अधिकारियों को भेजा था। वहीं, दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले मुस्लिम-बहुल देश इंडोनेशिया की उपस्थिति ने पाकिस्तान को सोचने पर मजबूर कर दिया।
इंडोनेशिया के बाली का दौरा
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल जी-20 बैठक में भाग लेने के लिए इंडोनेशिया के बाली का दौरा किया था। बांग्लादेश और भारत संबंधों के सुनहरे चरण पर जोर देते रहे हैं। संयुक्त अरब अमीरात के साथ संबंध अर्थव्यवस्था से लेकर खाद्य सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण बातों पर जोर देने की कोशिश की है।
What's Your Reaction?