जून में दस्तक देगा मानसून...आईएमडी ने दे दी गुड न्यूज

<p><em><strong>आईएमडी ने कहा कि 1 जून से पहले मानसून के आने की उम्मीद नहीं है। हालांकि इस साल मानसून के सामान्य रहने की संभावना है।</strong></em></p>

जून में दस्तक देगा मानसून...आईएमडी ने दे दी गुड न्यूज
27-05-2023 - 06:01 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

 

मानसून का आगमन जून में होगा। मानसून मजबूत होने के बाद 4 जून के आसपास केरल में पहुंच जाएगा। आईएमडी ने कहा कि 1 जून से पहले मानसून के आने की उम्मीद नहीं है। हालांकि इस साल मानसून के सामान्य रहने की संभावना है।
उत्तर भारत समेत देश के तमाम राज्यों को जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है। राजधानी दिल्ली में बीते दिनों बारिश होने से तापमान में गिरावट तो आई है, लेकिन कुछ ही दिनों में मौसम और सुहावना होने वाला है। दरअसल, प्डक् ने मानसून को लेकर आज अपडेट जारी कर दिया है। 
जून में दस्तक देगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून का आगमन जून में होगा। मानसून मजबूत होने के बाद 4 जून के आसपास केरल में पहुंच जाएगा। आईएमडी ने कहा कि 1 जून से पहले मानसून के आने की उम्मीद नहीं है। हालांकि, इस साल मानसून के सामान्य रहने की सबसे अधिक संभावना। अगले एक हफ्ते तक अरब सागर में चक्रवात की संभावना नहीं है। यदि वर्षा का वितरण सभी जगह लगभग समान हो तो यह एक स्थिति सामान्य मानी जाएगी। अगर हर जगह समान बारिश होगी तो कृषि पर इस बार ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा। उत्तर पश्चिम भारत में सामान्य से कम बारिश होगीरू प्डक्
जून में सामान्य से अधिक तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, भारत के अधिकांश हिस्सों में जून में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। आईएमडी ने यह भी कहा कि जून में बारिश सामान्य से कम रहने की उम्मीद है। जून में बारिश सामान्य से 92 फीसदी तक कम रह सकती है। 
इस बार अल नीनो का असर
मानसून सीजन इस बार सामान्य रहने की संभावना है और 96 फीसदी बारिश का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि अल नीनो के बावजूद मानसून इस बार सामान्य हो सकता है और सितंबर तक यह समाप्त हो सकता है। 
उत्तर भारत में भी जून में मानसून की संभावना
मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, दिल्ली समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में जून में मानसून का आगाज होगा। इस बार सामान्य बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि, जुलाई में ये पीक पर हो सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।