राजस्थान की महिलाओं के लिए खास सौगात, मुख्यमंत्री गहलोत ने दी खास प्रस्ताव को मंजूरी..!

<p><em><strong>मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान की महिलाओं को सस्ते सफर का तोहफा दिया है। रोडवेज की बसों में&nbsp; अब उन्हें&nbsp;आधा ही किराया देना होगा।</strong></em></p>

राजस्थान की महिलाओं के लिए खास सौगात, मुख्यमंत्री गहलोत ने दी खास प्रस्ताव को मंजूरी..!
01-03-2023 - 11:50 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजस्थान रोडवेज की बसों में अब महिलाओं को सिर्फ 50 प्रतिशत किराया ही देना होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिलाओं को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की साधारण बसों में राज्य की सीमा में किराए की छूट सीमा में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
राजस्थान रोडवेज की साधारण बसों में छूट 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत की गई है। यह छूट 1 अप्रेल, 2023 से लागू की जाएगी। साथ ही, निगम की साधारण बसों के अतिरिक्त अन्य श्रेणी की बसों में महिलाओं को 30 प्रतिशत छूट यथावत रहेगी।
इस निर्णय से राज्य सरकार पर लगभग 3.50 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वार्षिक वित्तीय भार आएगा। मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 बजट में छूट बढ़ोतरी के संबंध में घोषणा की गई थी। उक्त घोषणा के क्रम में यह मंजूरी दी गई है।
महिला दिवस पर मुफ्त यात्रा का तोहफा
इसके अलावा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस को 8 मार्च 2023 पर महिलाएं और लड़कियां राजस्थान रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दी है। प्रस्ताव के अनुसार, यह यात्रा राजस्थान की सीमा में राजस्थान रोडवेज की समस्त साधारण एवं द्रुतगामी बसों में मिलेगी।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।