Naatu Naatu Song : RRR के नाटू-नाटू गाने का एक और धमाका इतिहास में पहली बार , दो भारतीय गायक देंगे लाइव परफॉरमेंस
<p><em><strong>Oscars 2023 RRR Naatu Naatu Song: </strong>फिल्म RRR का गाना नाटू-नाटू आस्कर के लिए नॉमिनेटेड है। वहीं अब इस गाने के सिंगर्स द एकेडमी अवार्ड्स के मंच पर लाइव परफॉर्मेंस देंगे। ये समाचार सुन कर निश्चित हे भारतीय दर्शको के मन में ऑस्कर जीतने की उम्मीदें बढ़ गयी हैं। </em></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>
Oscars 2023 RRR Naatu Naatu Song: पिछले साल रिलीज हुई एसएस राजामौली की फिल्म RRR अब तक एक के बाद एक धमाके कर रही है। RRR का ने ना सिर्फ अपने देश में बल्कि दुनियाभर में डंका बजा रखा है। राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर इस फिल्म ने विश्वपटल पर तगड़ी कमाई तो की ही, उसके साथ ही फिल्मी दुनिया के सबसे बड़े सम्मान ऑस्कर में भी अपनी जगह बनाई।
RRR फिल्म का गाना नाटू-नाटू,आस्कर्स 2023 के लिए बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी नॉमिनेटेड हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि ऑस्कर के मंच पर इस गाने का लाइव परफॉर्मेंस होगा। इसकी जानकारी द एकेडमी अवार्ड्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी है।
परफॉरमेंस होगा 12 मार्च को
ऑस्कर का 95वां संस्करण का आयोजन 12 मार्च को होने वाला है।द एकेडमी अवार्ड्स की तरफ से बताया गया है कि ऑस्कर फंक्शन में राहुल सिप्लिगुंज और काल भैरव इस गाने को लाइव गाएंगे। इन्ही दोनों गायकों ने नाटू-नाटू गाने को अपनी आवाज दी है।अब ये दोनों फिल्मी सम्मान के सबसे बड़े मंच ऑस्कर पर अपनी आवाज का जादू बिखेंरेगे।
राहुल सिप्लिगुंज और काल भैरव के बारे में
राहुल सिप्लिगुंज साउथ सिनेमा के एक बेहतरीन सिंगर हैं। उन्होंने 50 से भी ज्यादा गाने को अपनी आवाज दी है। वहीं काल भैरव भी एक बेहद ही उम्दा गायक है। वो नाटू-नाटू को म्यूजिक देने वाले एमएम कीरावाणी के बेटे हैं।
बहरहाल, RRR के रिलीज होने के बाद से ही नाटू-नाटू के जरिए राहुल सिप्लिगुंज और काल भैरव की आवाज का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। पूरी दुनिया में इस गाने को लोगों ने काफी पसंद किया। वहीं सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इसपर रील्स वीडियो क्रिएट किए। बता दें, RRR में राम चरण और जूनियर एनटीआर के साथ-साथ अजय देवगन और आलिया भट्ट भी बेहतरीन किरदारों को जीते नज़र आये थे। दुनियाभर से फिल्म ने 1250 करोड़ से भी ज्यादा कमाई करने वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।
What's Your Reaction?