MCD Election in Delhi 2022 Date: एमसीडी की सभी सीटों पर चुनाव नतीजे घोषित, पूरी दिल्ली पर अब आप का राज,भाजपा नंबर 2 पर
<p>MCD Election in Delhi 2022 Date</p> <p><em><strong>MCD Election in Delhi 2022 के नतीजे आ गए हैं। इन चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बाजी मार ली है। आप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। बीजेपी दूसरे नंबर पर है, जबकि कांग्रेस की हालत काफी खराब रही। </strong></em></p>
MCD Election in Delhi 2022 में आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत हासिल कर लिया है। दिल्ली एमसीडी पर पिछले 15 साल से भाजपा काबिज थी, लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है। भाजपा दूसरे नंबर पर रही, जबकि कांग्रेस तीसरे पायदान पर है। एमसीडी की 250 सीटों पर 4 दिसंबर को मतदान हुआ था।
एमसीडी की कुल 250 सीटों में से अब तक आप ने 134 और भाजपा ने 104 सीटों पर जीत हासिल की है। कांग्रेस के लिए ये चुनाव भी बेहद बुरा रहा और उसे सिर्फ 9 सीटों पर जीत हासिल हुई। इस जीत के साथ ही आप ने बीजेपी का 15 साल पुराना किला ध्वस्त कर दिया।
इन चुनाव में 250 वार्ड में कुल 1349 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें से 382 प्रत्याशी निर्दलीय थे। बीजेपी और आप ने सभी 250 सीटों पर अपने-अपने कैंडिडेट्स उतारे थे, जबकि कांग्रेस ने 247 उम्मीदवार ही चुनावी मैदान में उतारे थे।
सत्येंद्र जैन-सिसोदिया के इलाके में भाजपा
आप सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन के इलाके शकूरबस्ती से बीजेपी ने जीत हासिल की है। यहां आप का सूपड़ा साफ हो गया। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के पटपड़गंज क्षेत्र में भी बीजेपी ने जीत दर्ज की। यहां भाजपा को 3, आप को 1 सीट मिली।
भाजपा प्रदेशअध्यक्ष के क्षेत्र में सूपड़ा साफ
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के इलाके में भाजपा एक भी सीट नहीं जीत सकी। आदेश गुप्ता एमसीडी के वार्ड नंबर 141 राजेंद्र नगर में रहते हैं। आप की आरती चावला ने यहां से जीत दर्ज की है।
मुस्लिम वोट भी बंटा
आप का मुस्लिम चेहरा और दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अमानतुल्लाह खान के ओखला विधानसभा क्षेत्र के तहत 5 पार्षद सीटें आती हैं। लेकिन इन 5 में से 2 वार्डों में कांग्रेस जीती है और 2 भाजपा के खाते में गई हैं। आप को 1 सीट ही मिली है।
नए परिसीमन के बाद दिल्ली एमसीडी का ये पहला चुनाव है. इससे पहले राजधानी का नगर निगम 3 हिस्सों में बंटा हुआ था। पूर्वी दिल्ली नगर निगम, उत्तरी दिल्ली नगर निगम और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम।
जीत के बाद केजरीवाल ने मांगा मोदी का आशीर्वाद
एमसीडी चुनाव में शानदार जीत के बाद आप कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोगों का शुक्रिया कि उन्होंने अपने बेटे भाई को इस लायक समझा कि नगर निगम की जिम्मेदारी दी। केजरीवाल ने आगे कहा कि दिल्ली को ठीक करने के लिए सभी के सहयोग की जरूरत है। खासकर हमें केंद्र का सहयोग चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली को ठीक करने के लिए हमें पीएम मोदी और केंद्र सरकार का आशीर्वाद चाहिए।
15 साल बाद भाजपा की विदाई
आप की जीत के साथ ही 15 साल बाद एमसीडी से भाजपा की विदाई हो गई है। इससे पहले साल 2017 में भाजपा ने दिल्ली नगर निगम चुनावों में जीत हासिल की थी। भाजपा ने तब कुल 270 सीटों में से 181 सीट पर जीत दर्ज की थी। वहीं, आप को 48 और कांग्रेस को 30 सीटें मिली थीं। हालांकि, इस बार के चुनाव में बाजी पलट गई और आप ने भाजपा को शिकस्त देकर एमसीडी की सत्ता अपने हाथों में ले ली। कांग्रेस की हालत काफी खराब रही। वह दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी।
What's Your Reaction?