कोरोना काल में जयपुर-ओमकारेश्वर मार्ग पर बन्द की गई आरएसआरटीसी की एक्सप्रेस बस सेवा फिर शुरू होगी
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (आरएसआरटीसी) एक बार फिर जयपुर से ओमकारेश्वर मार्ग पर एक्सप्रेस बस सेवा का संचालन शुरू करने जा रहा है। पूर्व में कोरोना काल में इस बस सेवा को बन्द कर दिया गया था जिसे अब पुनः संचालित किया गया है।
आरएसआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक संदीप वर्मा ने यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए जयपुर-ओंकारेश्वर मार्ग पर बस का संचालन फिर से शुरू किया जा रहा है। इस बस सेवा का लाभ जयपुर, टोंक, कोटा, उज्जैन व इन्दौर के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। कोरोना काल में जयपुर-ओमकारेश्वर मार्ग पर बन्द की गई आरएसआरटीसी की एक्सप्रेस बस सेवा फिर शुरू होगी
वर्मा ने बताया कि जयपुर से ओमकारेश्वर के लिये यह बस जयपुर से 16.40 बजे रवाना होकर टोंक 18.45, कोटा 22.25, उज्जैन 05.10, इन्दौर 06.30 तथा ओंकारेश्वर 08.30 बजे पहुंचायेगी। इसी तरह वापसी में ओंकारेश्वर से यह बस 16.30 बजे रवाना होकर इन्दौर 20.30 बजे, उज्जैन 21.20, कोटा 3.40, टोंक 7.05 तथा जयपुर 9.10 बजे पहुंचेगी। जयपुर से ओमकारेश्वर के लिये एक्सप्रेस बस सेवा का किराया प्रति यात्री जयपुर से उज्जैन तक का 516 रुपये, जयपुर से इन्दौर का किराया 570 रुपये और ओमकारेश्वर तक का किराया 648 रूपये निर्धारित किया गया है।
What's Your Reaction?