अब्दू रोजिक के गोल्ड के जूतों पर घरवालों की नजरें

<p><em><strong>Bigg Boss 16 के आने वाले एपिसोड के प्रोमो में&nbsp; टीना दत्ता, अंकित गुप्ता और गौतम विज हैरान होकर अब्दू के गोल्ड के शूज को देख रहे हैं।</strong></em></p>

अब्दू रोजिक के गोल्ड के जूतों पर घरवालों की नजरें
07-10-2022 - 06:50 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

'बिग बॉस 16' में अब्दू रोजिक की क्यूटनेस दिल जीत रही है तो वहीं उनके गोल्ड के जूते भी चर्चा में हैं। अब्दू रोजिक ने जब अपने गोल्ड के शूज की कीमत बताई तो गौतम विज से लेकर टीना दत्ता तक के होश उड़ गए। 'बिग बॉस 16' में इस समय अगर कोई कंटेस्टेंट सबका दिल जीत रहा है तो वह हैं अब्दू रोजिक। अब्दू रोजिक 19 साल के हैं और सभी घरवालों को अपने क्यूट और फनी अंदाज से हंसाते रहते हैं। भले ही अब्दू बिग बॉस के घर में कम उम्र के कंस्टेंट हैं, लेकिन उनका मैच्यॉरिटी लेवल हर किसी को हैरान कर देता है। अब्दू रोजिक इस समय अपने सोने के जूतों को लेकर चर्चा में हैं। टीना दत्ता, अंकित गुप्ता और गौतम विज भी अब्दू के सोने के जूते देख हैरान रह जाते हैं। उनके होश तब उड़ जाते हैं जब उन्हें अब्दू रोजिक के जूतों की कीमत पता चलती है।
मेकर्स ने Bigg Boss 16 के आने वाले एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया है। इसमें टीना दत्ता, अंकित गुप्ता और गौतम हैरान होकर अब्दू के गोल्ड के शूज को देख रहे हैं। अब्दू रोजिक जब बताते हैं कि उनके ये जूते 40 हजार डॉलर (32 लाख 86 हजार ) के हैं तो उनके होश उड़ जाते हैं। फिर तो सबके बीच में अब्दू रोजिक के जूते छीनने की होड़ मच जाती है।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।