बिग बाॅस-16: आधी रात को एक कंबल में क्या खिचड़ी पका रहे थे गौतम-सौंदर्या, रोमांस का वीडियो वायरल

<p><em><strong>देखने को मिल रहा है कि गौतम और सौंदर्या धीरे-धीरे एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं।</strong></em></p>

बिग बाॅस-16: आधी रात को एक कंबल में क्या खिचड़ी पका रहे थे गौतम-सौंदर्या, रोमांस का वीडियो वायरल
18-10-2022 - 05:23 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

‘बिग बॉस 16’ के हालिया एपिसोड में निमृत कौर अहलूवालिया, गौतम विग, शालिन भनोट और टीना दत्ता के बीच एक बड़ा विवाद देखा गया। दूसरी तरफ देखने को मिल रहा है कि गौतम और सौंदर्या धीरे-धीरे एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं। उन दोनों को पिछले एपिसोड में कोजी होते भी देखा गया।
कंबल में फुसफुसाते दिखे गौतम-सौंदर्या
सबके सोने के बाद गौतम विग और सौंदर्या शर्मा करीब आते हैं और कंबल में आराम फरमाते नजर आते हैं। एक ही कंबल शेयर करते हुए गौतम उनसे कहते हैं, ‘तुम न मुझसे भिड़ा मत करो रोज रात को।’ इस पर सौंदर्या कहती हैं, ‘आज तो मैंने नहीं किया कुछ।’ गौतम ने फिर कहा, ‘गुड गर्ल हो न तुम आज।’ बातें करते वक्त भी वे दोनों कोजी हो रहे थे।
सौंदर्या को पसंद है ये करना
गौतम आगे बोलते हैं, ‘तुम मुझे बहुत गलत समझती हो।’ सौंदर्या ने चुटकी लेते हुए कहा कि ‘मैं बिल्कुल भी गलत नहीं समझती’। 
सौंदर्या बोली ये मजेदार है
गौतम सौंदर्या से उन्हें परेशान न करने के लिए कहते हैं लेकिन वह बताती हैं कि वह उनके साथ ऐसा करना पसंद करती हैं और उनके साथ कंबल के अंदर जाती हैं और कहती हैं कि यह मजेदार है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।