एफ-16 लड़ाकू विमान अपग्रेड करने के लिए पाकिस्तान को अमरीका से मिले 45 करोड़ डॉलर की मदद

एफ-16 लड़ाकू विमान अपग्रेड करने के लिए पाकिस्तान को अमरीका से मिले 45 करोड़ डॉलर की मदद
13-09-2022 - 11:15 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

अमेरिका ने एफ-16 लड़ाकू जेट विमान के बेड़े को अपग्रेड करने के लिए पाकिस्तान को 45 करोड़ डॉलर की मदद को मंजूरी दी है। अमेरिका ने कहा है कि आतंकवाद को रोकने के उद्देश्य से पाकिस्तान को यह मदद दी जा रही है। पाकिस्तान को दी जाने वाली यह मदद पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रोक दी थी। अब इस फैसले को जो बाइडेन प्रशासन ने पलट दिया है और रोकी गई यह मदद जारी कर दी है। हालांकि भारत ने पाकिस्तान का पूर्व रिकॉर्ड बताते हुए अमेरिका से इस मामले पर कड़ा ऐतराज व्यक्त किया है।
भारतीय वायुसेना वर्ष 1971 में पाकिस्तान पर भारी पड़ी थी और आज तो उसे दुनिया में बहुत सशक्त माना जाता है। भारत ने अपने मिग-21 लड़ाकू विमानों से पाकिस्‍तान को घुटनों पर ला दिया। यही नहीं भारत में आज मिग-21 सीरीज के लड़ाकू विमानों को ‘उड़ता ताबूत’ या ‘फ्लाइंग कफिन’ कहा जाता है। इसी उड़ते ताबूत के सहारे भारतीय वायुसेना के कमांडर अभिनंदन ने कुछ समय पहले पाकिस्तान के एफ-16 विमान को मार गिराया था, जिसे पाकिस्तान अभी तक स्वीकार नहीं सका है। पाकिस्तान अब ऐसे ही एफ-16 विमानों को अमेरिकी मदद के सहारे अपग्रेड करने जा रहा है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।