केंद्रीय जांच एजेंसियों सीबीआई और ईडी के विरुद्ध प. बंगाल सरकार लाएगी निंदा प्रस्ताव
पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार ने केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई के विरुद्ध बंगाल विधानसभा में निंदा प्रस्ताव लाने की बात कही है। सोमवार, 12 सितंबर को संसदीय कार्य मंत्री शोभनदेव चटर्जी ने बताया कि 19 सितंबर को विधानसभा में यह प्रस्ताव लाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियों के अत्यधिक इस्तेमाल के खिलाफ विधानसभा में निंदा प्रस्ताव लाया जा रहा है। सेट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई), इनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ( ईडी), इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (आयकर विभाग) जैसी जांच एजेंसियों का इस्तेमाल केंद्र सरकार राजनीतिक फायदे के लिए कर रही है। चटर्जी ने ऐसे ही आरोप चुनाव आयोग पर भी लगाए और केंद्र सरकार पर इसका भी विपक्षी दलों के विरुद्ध इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।
एजेंसियां कर रही हैं शासन
इस बीच पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ दिनों से जारी ताबड़तोड़ सीबीआई और ईडी के छापों से बैखलाईं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी नेताजी इंडोर स्टोडियम में आयोजित कार्यक्रम में सोमवार, 12 सितंबर को ही कहा कि राज्य कृषि के मामले में नंबर एक पर है और अब उद्योग के क्षेत्र में विकास के लिए कदम उठाये रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार विकास नहीं चाहती है और केवल जांच एजेंसी राज चल रहा है।
What's Your Reaction?