आकांक्षा दुबे सुसाइड मामले में आरोपी गायक समर सिंह हिरासत में, मां ने लगाए थे बड़े आरोप 

<p><em>भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे सुसाइड मामले में पुलिस ने भोजपुरी गायक समर सिंह को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। समर सिंह पर अकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।&nbsp;</em></p>

आकांक्षा दुबे सुसाइड मामले में आरोपी गायक समर सिंह हिरासत में, मां ने लगाए थे बड़े आरोप 
07-04-2023 - 04:17 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे सुसाइड मामले में पुलिस ने भोजपुरी गायक समर सिंह को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। समर सिंह पर अकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। अकांक्षा दुबे के आत्महत्या के बाद से समर सिंह फरार चल रहा था और पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। उसके खिलाफ पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। उसके खिलाफ पुलिस की तरफ से लुकआउट नोटिस जारी किया गया था।

सूत्रों के अनुसार समर सिंह को गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की चार्ल्स क्रिस्टल सोसाइटी से गिरफ्तार किया गया है। पहले वह नोएडा में रह रहा था, चार दिन पहले ही यहां आया था। गाजियाबाद पुलिस के डीसीपी निपुण अग्रवाल के मुताबिक, गुरुवार को वाराणसी पुलिसआकांक्षा दुबे मामले की तफ्तीश करने  गाजियाबाद आई थी।इसके बाद गाजियाबाद में नंदग्राम थाना क्षेत्र स्थित गांव मोरटा के नजदीक एक सोसाइटी से वाराणसी पुलिस ने समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।   

आकांक्षा की मां ने समर सिंह पर लगाए हैं ये बड़े आरोप 
आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने अपनी बेटी की हत्या होने की आशंका  जताई है। मधु दुबे का आरोप है कि सिंगर समर सिंह ने उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर  रिलेशन बनाने के साथ साथ आपत्तिनजनक वीडियो भी बनाये थे। आकांक्षा को वीडियो वायरल करने की धमकी देता था, उसके साथ गलत व्यवहार करता था साथ ही उनकी बेटी के पैसे भी समर सिंह ही रखता था। वो उनकी बेटी के साथ मारपीट भी करता था।

गौरतलब है कि मॉडल और अभिनेत्री अकांक्षा दुबे ने सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थे। अभिनेत्री अकांक्षा दुबे का शव होटल के कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।