मोदी कैबिनेट का यह फैसला बदल देगा यातायात की तस्वीर ! कम हो जाएगी सीएनजी-पीएनजी की कीमत, नेशनल स्पेस पॉलिसी 2023 को मंजूरी

<p><em><strong>केंद्रीय कैबिनेट बैठक में घरेलू गैस की कीमत तय करने के नए फार्मूले को मंजूरी मिली है। बजट सत्र के दौरान मचे बवाल के बीच की गई बैठक कई मायनों में काफी अहम है।</strong></em></p>

मोदी कैबिनेट का यह फैसला बदल देगा यातायात की तस्वीर ! कम हो जाएगी सीएनजी-पीएनजी की कीमत, नेशनल स्पेस पॉलिसी 2023 को मंजूरी
07-04-2023 - 12:52 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार (6 अप्रैल) को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। यह बैठक पीएम आवास पर आयोजित की गई थी। इसमें सीएनजी और पीएनजी के दामों में राहत दी गई है। कैबिनेट ने संशोधित घरेलू गैस मूल्य निर्धारण दिशा-निर्देशों को मंजूरी दी है, जिसके बाद पीएनजी पर करीब 10 फीसदी की कमी आएगी और सीएनजी पर भी 5 से 6 रुपये प्रति लीटर की कमी आएगी। 
बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मंत्रिमंडल ने गैस कीमत निर्धारण के नए फॉर्मूले को मंजूरी दी, सीएनजी और पाइप से आपूर्ति की जाने वाली रसोई गैस की कीमतों पर अधिकतम सीमा तय की। घरेलू गैस की कीमत को अब अंतर्राष्ट्रीय हब गैस की जगह इंपोर्टेड क्रूड के साथ लिंक कर दिया गया है और घरेलू गैस की कीमत अब भारतीय क्रूड बास्केट के अंतर्राष्ट्रीय दाम का 10 फीसदी होगा। यह हर महीने तय किया जाएगा। आम घरेलू उपभोक्ता से लेकर किसानों, गाड़ी चलाने वालों सबको फायदा होगा।
अनुराग ठाकुर ने क्या कहा?
उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल ने एपीएम गैस के लिए चार डॉलर प्रति एमएमबीटीयू के आधार मूल्य को मंजूरी दी है और अधिकतम मूल्य 6.5 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू रखने पर मुहर लगाई है। एपीएम गैस के रूप में जानी जाने वाली पारंपरिक या पुराने क्षेत्रों से उत्पादित प्राकृतिक गैस को अब अमेरिका, कनाडा और रूस जैसे अधिशेष देशों की तरह कच्चे तेल की कीमतों से जोड़ा जाएगा। पहले इनका मूल्य निर्धारण गैस कीमतों के आधार पर होता था। 
दिल्ली-मुंबई में कितने कम होंगे दाम?
इस फैसले के बाद दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में करीब 6 रुपये की कमी आएगी जबकि पीएनजी के दाम भी 6 रुपये कम हो जाएंगे। मुंबई में सीएनजी की कीमतों में 8 रुपये की गिरावट आएगी और पीएनजी की कीमत 5 रुपये कम हो जाएगी। वहीं बैंगलुरू में सीएनजी की कीमत 6 रुपये और पीएनजी की कीमत साढ़े 6 रुपये तक कम होगी। पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दामों में 5-5 रुपये की कमी आएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।