जयपुर में कोचिंग जा रही छात्राओं पर एसिड अटैक

<p><strong><em>बाइक सवार युवक ने दो किलाेमीटर की दूरी पर दोनों छात्राओं पर अलग-अलग हमला किया।</em></strong></p>

जयपुर में कोचिंग जा रही छात्राओं पर एसिड अटैक
02-10-2022 - 12:47 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

जयपुर में कोचिंग जा रही दो लड़कियों पर शनिवार को एसिड अटैक हुआ। बाइक सवार युवक ने दो किलाेमीटर की दूरी पर दोनों छात्राओं पर अलग-अलग हमला किया।  मामूली झुलसी लड़कियों को इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्‌टी मिल गई हैं। लड़कियों ने बताया कि वे हमलावर को नहीं पहचानतीं। घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। एक फुटेज में बाइक सवार भागता दिखा है। पूछताछ में ये सामने आया कि दोनों ही लड़कियों की ऐसे किसी लड़के से पहचान नहीं है, जो उन पर हमला कर सकता है। दोनों ही लड़कियां वाटिका नगर में रहकर कॉम्पटीशन की तैयारी कर रही हैं।

पहला हमला सवारिया रोड पर
पुलिस ने बताया कि सांगानेर सदर थाने इलाके में सवारिया रोड पर 19 साल की लड़की पैदल कोचिंग जा रही थी। बाइक सवार बदमाश पीछे से आया और उस पर एसिड फेंककर भाग गया। एसिड लड़की के बाएं कंधे पर गिरा, जिससे वह झुलस गई।

2 किलोमीटर दूरी पर दूसरी लड़की पर अटैक
बाइक सवार ने दूसरा अटैक सवारिया रोड से 2 किलोमीटर दूर श्मशान के पास से लाइब्रेरी जा रही 22 साल की लड़की पर किया। छात्रा की पीठ पर एसिड गिरने से वह झुलस गई और चिल्लाने लगी।

बाइक सवार बदमाश की तलाश
एसएचओ सांगानेर सदर ब्रजमोहन कविया का कहना है कि दोनों लड़कियां मामूली झुलस गई थी। वाटिका के निजी हॉस्पिटल में इलाज करवाकर छुट्टी दे दी गई है। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। दोनों लड़कियां भी उसे नहीं पहचानती। कौन सा एसिड फेंका गया है, इसकी जानकारी के लिए फॉरेन्सिक लाइंस लैब की  टीम को बुलाया गया है। बाइक सवार की तलाश कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।