इंदौर ने लगाया स्वच्छता का  सिक्सर:स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के नतीजे जारी

<p><strong><em>मध्यप्रदेश का इंदौर 10 लाख की आबादी वाले शहरों में सबसे स्वच्छ रहा। दिल्ली में हुई सेरेमनी में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के हाथों इंदौर के सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल ने सफाई का अवॉर्ड हासिल किया।</em></strong></p>

इंदौर ने लगाया स्वच्छता का  सिक्सर:स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के नतीजे जारी
02-10-2022 - 12:51 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजस्थान-महाराष्ट्र को पछाड़ कर मध्यप्रदेश देश का सबसे स्वच्छ राज्य बन गया है। 100 से अधिक शहरों वाले राज्य में मध्यप्रदेश नंबर-1 पर आया। वहीं, इंदौर ने सफाई का सिक्सर लगाया। भोपाल की रैंक भी पिछली बार के मुकाबले सुधरी है। स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 के नतीजों में इस बार भोपाल को छठवां स्थान मिला है। पिछली बार यह सातवें स्थान पर था। इंदौर को गार्बेज फ्री सिटी में 7 स्टार रेटिंग मिली है, वहीं, भोपाल को 5 स्टार मिला है।

पिछले सर्वेक्षण में मध्यप्रदेश की रैंकिंग तीन थी। इसका कारण पिछले साल 2021 में सिटीजन फीडबैक यानी जनता की सक्रिय भागीदारी में मध्यप्रदेश का पिछड़ना था। इस कैटेगरी में देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को भी 6 हजार अंक नहीं मिले थे। उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर जैसे शहर तो 5 हजार अंक भी नहीं ला पाए थे। इस बार सिटीजन फीडबैक में प्रदेश ने सबसे बेहतर काम किया, जिससे मप्र नंबर-1 बन सका। मध्यप्रदेश का इंदौर 10 लाख की आबादी वाले शहरों में सबसे स्वच्छ रहा। दिल्ली में हुई सेरेमनी में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के हाथों इंदौर के सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल ने सफाई का अवॉर्ड हासिल किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और कौशल किशोर भी मौजूद थे।
4355 शहरों ने हिस्सा लिया
वर्ष 2016 में सिर्फ 73 शहर थे। तब भी इंदौर नंबर-1 पर रहा था। अब 4355 शहर इस दौड़ में शामिल थे। फिर भी इंदौर ने नंबर-1 का तमगा हासिल किया। नंबर-1 की घोषणा पर नगर निगम परिसर में जमकर जश्न मना। लोगों ने आतिशबाजी कर डांस किया।

सफाई मित्र सुरक्षा 2022 में सर्वश्रेष्ठ शहर- तिरुपति
साफ घाट सर्वश्रेष्ठ शहर- हरिद्वार
सबसे स्वच्छ कंटोनमेंट- देवलाली
फास्टेज मूवर्स सिटी- शिमोगा

सबसे स्वच्छ शहर
एक लाख से कम आबादी वाले शहरों में ये टॉप-3 शहर
1-पंचगनी (महाराष्ट्र)
2- पाटन (छत्तीसगढ़)
3- कराड (महाराष्ट्र)

एक लाख से अधिक आबादी वाले शहर
1- इंदौर (मध्यप्रदेश)
2- सूरत (गुजरात)
3- नवी मुंबई (महाराष्ट्र)
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।