तुनिषा सुसाइड केस में एक्टर शीजान खान गिरफ्तार: एक्ट्रेस की मां का आरोप था कि शीजान की प्रताड़ना के चलते बेटी ने जान दी

<p><strong><em>शीजान पर तुनिषा को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तुनिषा के परिवार की शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।</em></strong></p>

तुनिषा सुसाइड केस में एक्टर शीजान खान गिरफ्तार: एक्ट्रेस की मां का आरोप था कि शीजान की प्रताड़ना के चलते बेटी ने जान दी
25-12-2022 - 10:21 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के सुसाइड केस में वालिव पुलिस ने तुनिषा के को-स्टार शीजान खान को अरेस्ट कर लिया है। शीजान पर तुनिषा को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तुनिषा के परिवार की शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शीजान को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।
गौरतलब है कि तुनिषा ने शनिवार, 24 दिसंबर को शूटिंग के सेट पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद तुनिषा की मां ने अभिनेता शीजान पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि तुनिषा ने शीजान से परेशान होकर आत्महत्या की। पुलिस ने सेट पर मौजूद सभी लोगों से पूछताछ भी की थी। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस का कहना है कि वे हत्या और सुसाइड दोनों एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं।
म्यूजिक वीडियो के लिए शूट करने वाली थीं तुनिषा
20 साल की तुनिषा एक म्यूजिक वीडियो शूट करने वाली थीं। सेट पर लोगों ने उन्हें फांसी पर झूलते देखा तो उतारकर अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। तुनिषा आत्महत्या के पहले तक बिल्कुल नॉर्मल थीं और 5 घंटे पहले ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो और कुछ नोट शेयर किए थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।