इजरायल-हमास के युद्ध में लश्कर-ए-तैयबा की एंट्री! खुफिया एजेंसियों के हाथ लगा प्लान का खाका

<p><em><strong>पीओके स्थित आतंकी कैंपों से लश्कर आतंकी फिलीस्तीन जाने का प्लान बनाकर हमास के मदद की फिराक में हैं।</strong></em></p>

इजरायल-हमास के युद्ध में लश्कर-ए-तैयबा की एंट्री! खुफिया एजेंसियों के हाथ लगा प्लान का खाका
01-11-2023 - 08:32 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

इजरायल-हमास युद्ध के बीच कई देश और चरमपंथी संगठन भी कूद पड़े हैं। एक तरफ जहां ईरान, जॉर्डन और मिस्त्र सहित कई देश फिलिस्तीन के समर्थन में उतरे हुए हैं। वहीं, कई चरमपंथी और आतंकी संगठन भी खुलकर हमास को सपोर्ट कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक बड़ी जानकारी सामने आई है कि पाकिस्तान का आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा हमास के पक्ष में एक बड़ा प्लान तैयार कर रहा है। जिसमें आईएसआई ने मदद की है, जिसको ‘हमास सपोर्ट प्लान’ नाम दिया गया है।

पीओके स्थित आतंकी कैंपों से लश्कर आतंकी फिलीस्तीन जाने का प्लान बनाकर हमास के मदद की फिराक में हैं। इजरायल पर हमले के दिन यानि 7 अक्टूबर के 4 दिन बाद ही खुफिया एजेंसियों को ये अहम इनपुट पीओके में मौजूद आतंकियों के लांचिंग पैड में आतंकवादियों के मूवमेंट के जरिए मिला है। ज्यादातर लश्कर ए तैयबा के आतंकवादियों की यह मूवमेंट हुई है।
खुफिया एजेंसियों के मुताबिक आईएसआई की सरपरस्ती में पीओके से चल रहे इन कैंपों से आतंकी पहले पीओके से तुर्की जा रहे हैं, जहां से वो हमास के समर्थन में इजरायली सुरक्षाबलों के खिलाफ मोर्चा लेने के लिए तैयारी कर रहे हैं। फिलहाल पीओके से गए ये आतंकी फ्रंटलाइन में न रहकर हमास के बैक एंड सपोर्ट सिस्टम के लिए काम कर रहे हैं। इसमें लाजिस्टिक मूवमेंट और आरिटिलरी डिपार्टमेंट शामिल है।
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से आतंकियों के कैंप से बाहर की जो मूवमेंट ट्रैक की गई है, उसमें माछिल केल सोनार जानाई शारदा शामिल हैं। इस खुफिया इनपुट के मिलने के बाद सारी एजेंसियां एलर्ट हो गई हैं और इन सेक्टरों में सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया गया है। बता दें कि इजरायल-हमास के बीच चल रहे युद्ध को 24 दिन हो चुके हैं, जिसमें अभी तक दोनों तरफ से मिलाकर 9700 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।